Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव के बाद बेबिका धुर्वे पर आगबबूला हुए सलमान खान, ताना मार कर लगाई भयंकर क्लास

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 30 Jul 2023 12:03 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी 2 रियलिटी शो काफी फेमस है। हर बार की तरह इस बार भी वीकेंड का वार एपिसोड में कोई न कोई सलमान खान के गुस्से का शिकार होता ...और पढ़ें

    File Photo of Bebika Dhruve and Salman Khan
    File Photo of Bebika Dhruve and Salman Khan

    HighLights

    1. 'बिग बॉस ओटीटी 2' के वीकेंड का वार एपिसोड में फूटा सलमान खान का गुस्सा
    2. सलमान के गुस्से का शिकार हुईं बेबिका ध्रुव
    3. बेबिका के बिहेवियर ने किया परेशान

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में वीकेंड का वार आते ही सारे कंटेस्टेंट्स की हालत खराब हो जाती है। यह वो दिन होता है जब हफ्तेभर किए गए काम का हिसाब विस्तार से कंटेस्टेंट्स को सलमान खान (Salman Khan) को देना होता है। सलमान घरवालों को उनके बुरे बर्ताव के लिए डांट लगाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार के वीकेंड का वार में भी देखने को मिलने वाला है।

    इस बार सलमान के गुस्से का निशाना बेबिका धुर्वे (Bebika Dhruve) बनेंगी। जियो सिनेमा की तरफ से एक क्लिप शेयर की गई है, जिसमें सलमान, बेबिका को कड़ी फटकार लगाते देखे जा सकते हैं। सलमान ने बेबिका को ताना मारते हुए कहा कि उन्होंने पूरे हफ्ते अच्छा काम किया। वह सिर्फ ये बिग बॉस नहीं, बल्कि आने वाले सीजन भी जीतेंगी।

    बेबिका को सलमान ने मारा ताना

    दरअसल, सलमान खान, बेबिका के रवैये से खुश नहीं हैं। सिर्फ सलमान ही नहीं, पूरा घर बेबिका के किए गए बर्ताव से परेशान है। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान, बेबिका से कहते नजर आएंगे

    ''बेबिका, आप बहुत सही हो, बाकी सब बेवकूफ हैं। इस पूरे हफ्ते बेबिका ने अच्छा किया। हर किसी को बेबिका की पर्सनालिटी पसंद है। बेबिका इस सीजन को जीतेंगी, अगले सीजन को भी जीतेंगी, उसके अगले सीजन को भी जीतेंगी और उसके बबाद वाले भी। बहुत अच्छे, बेबिका। बेबिका के लिए तालियां।"

    क्यों खफा हुए सलमान खान

    पिछले हफ्ते देखा गया कि बेबिका ने आशिका को बाथरूम साफ न करने के लिए फटकार लगाई। एंजल बनाम डेविल टास्क के दौरान बेबिका की मनीषा रानी (Manisha Rani) से भी लड़ाई हो गई थी। उन्होंने मनीषा को धक्का देकर अपने रास्ते से हटाया था। इतना ही नहीं, बल्कि बेबिका ने मनीषा के कैरेक्टर पर भी उंगली उठायी थी।

    खबरें और भी