Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: बेबीका ने फिर मनीषा के कैरेक्टर पर उठाई उंगली, गुस्से में दिया धक्का, मां-बाप पर पहुंची बात

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 25 Jul 2023 10:48 AM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 2 के हालिया एपिसोड में बेबीका धुर्वे और मनीषा रानी के बीच गंदी लड़ाई देखने को मिली। उनके ...और पढ़ें

    Bebika Dhurve Manisha Rani Ugly fight in Bigg Boss OTT 2. Photo-Twitter
    Bebika Dhurve Manisha Rani Ugly fight in Bigg Boss OTT 2. Photo-Twitter

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 2 में बेबीका धुर्वे-मनीषा रानी के बीच हुई गंदी लड़ाई
    2. बेबीका धुर्वे ने मनीषा रानी के कैरेक्टर पर उठाया सवाल
    3. मनीषा रानी ने बेबीका धुर्वे के माता-पिता पर किया कमेंट

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Manisha Rani Bebika Dhurve Fight: विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में बेबीका धुर्वे और मनीषा रानी के बीच की दोस्ती ने नफरत की जगह ले ली है। जब से उनके बीच दुश्मनी शुरू हुई है, कई बार उनके बीच गंदी लड़ाई देखने को मिली है। हालिया एपिसोड में तो बेबीका और मनीषा के बीच लड़ाई नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गई।

    हुआ यूं कि बिग बॉस के घर में डेविल और एंजल टास्क हुआ। टीम डेविल में एल्विश यादव, बेबीका धुर्वे, जिया शंकर और आशिका भाटिया थे, जबकि टीम एंजल में अभिषेक मल्हान, मनीषा शर्मा, अविनाश सचदेव और जद जदीद थे और पूजा भट्ट संचालक बनी थीं। गेम का रूल था कि डेविल, एंजल को परेशान करेंगे, लेकिन एंजल को शांत रहना है, चिल्लाना नहीं है और ना ही रोना है।

    बेबीका ने मनीषा के कैरेक्टर पर उठाया सवाल

    बेबीका और जिया का टार्गेट मनीषा रानी थीं। बेबीका, मनीषा को बार-बार उल्टा-सीधा बोल रही थीं और उनके कैरेक्टर पर उंगली उठा रही थी। बेबीका ने कहा कि मनीषा की नजर मर्दों के अलावा कहीं ओर घूमती ही नहीं है। बेबीका ने यहां तक कहा-

    "मनीषा को मर्दों के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता है। इस पर ही उन्होंने पूरा करियर बनाया है और वही बात मुंह पर मल दो तो मैडम को चुभता है।"

    धक्का लगने पर रो पड़ीं मनीषा को अभिषेक ने संभाला

    बेबीका की ये बात सुनकर फिर भी मनीषा मुस्कुराती हैं। वह एक-दो बार उन्हें हग करने की कोशिश करती हैं, लेकिन बेबीका उन्हें झटक देती हैं। तीसरी बार गुस्से में बेबीका को बहुत जोर से धक्का मारती हैं, लेकिन एल्विश उन्हें बचा लेते हैं। इस दौरान मनीषा रो पड़ती हैं। अभिषेक उन्हें गले लगा लेते हैं। इसके बाद मनीषा के लिए अभिषेक, बेबीका से भिड़ जाते हैं। दोनों के बीच बहुत गरमा-गर्मी देखने को मिलती है।

    खबरें और भी

    बेबीका के माता-पिता पर गईं मनीषा रानी

    डेविल-एंजल टास्क खत्म होता है और मनीषा के रोकर रूल ब्रेक करने की वजह से पूजा डेविल को विनर घोषित कर देती हैं। गार्डन एरिया में फिर बेबीका और मनीषा की लड़ाई हो जाती है। गुस्से में मनीषा कहती हैं कि बेबीका को ऐसे देखकर उनके माता-पिता को शर्म आ रही होगी। ये सुनकर बेबीका और भड़क जाती हैं और कहती हैं कि मनीषा को देखकर तो उनके पिता उन पर थूक रहे होंगे।

    क्या बेबीका धुर्वे को मिलेगी सजा?

    बाद में घरवाले मनीषा और बेबीका को समझाते हैं। सभी उन्हें समझाते हैं कि इस बात का मुद्दा न बनाएं, क्योंकि दोनों ने एक-दूसरे को खरी-खोटी सुनाई है। हालिया एपिसोड में देखने को मिलेगा कि मनीषा, कैमरे के सामने बेबीका के माता-पिता से माफी मांगती हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, बेबीका को मनीषा को धक्का मारने के लिए सजा भी मिल सकती है। खैर, मनीषा और आशिका इस हफ्ते नॉमिनेट हैं।