Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: नॉमिनेट हुईं मनीषा रानी के लिए एल्विश यादव-अभिषेक मल्हान ने दी इमोशनल स्पीच, छू लेगा आपका दिल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 25 Jul 2023 10:07 AM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बीते हफ्ते फलक नाज की छुट्टी हो गई। अब अगले हफ्ते एलिमिनेशन के लिए दो कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर द ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Elvish Yadav Abhishek Malhan gave speech for nominated Manisha Rani. Photo- Twitter
    Bigg Boss OTT 2 Elvish Yadav Abhishek Malhan gave speech for nominated Manisha Rani. Photo- Twitter

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 2 में मनीषा रानी और आशिका भाटिया हुईं नॉमिनेट
    2. मनीषा रानी के लिए एल्विश और अभिषेक ने दी इमोशनल स्पीच
    3. स्पीच देते हुए इमोशल हुईं मनीषा रानी

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' (Bigg Boss OTT Season 2) में नॉमिनेशन टास्क हो गया है। इस बार घर से बेघर होने के लिए दो कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है।

    मनीषा-आशिका हुईं नॉमिनेट

    इस हफ्ते के लिए जो दो कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं, वो मनीषा रानी और आशिका भाटिया हैं। लाइव फीड में दोनों अपने नॉमिनेशन पर बात करते हुए नजर आए। ज्यादातर घरवालों ने मनीषा और आशिका को टार्गेट किया, जिसकी वजह से दोनों बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए।

    नॉमिनेशन के बाद मनीषा रानी, आशिका भाटिया, अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव से कहती नजर आईं कि उन्हें नहीं पता कि इस हफ्ते कौन एलिमिनेट होगा। इसलिए, वह इस पल को अच्छे से एन्जॉय करना चाहती हैं। इसके बाद मनीषा, आशिका, एल्विश और अभिषेक के लिए एक प्यारी स्पीच भी देती हैं।

    मनीषा ने आशिका के लिए दी स्पीच

    मनीषा, आशिका के लिए कहती हैं कि उन्हें शुरू में लगा था कि वह बहुत घमंडी हैं, लेकिन बिग बॉस में मिलने के बाद उन्हें पता चल गया है कि आशिका दिल की बहुत अच्छी हैं। दोनों मुंबई में रहते हैं, इसलिए वे हमेशा मिलते रहेंगे और वीडियोज बनाएंगे।

    खबरें और भी

    एल्विश ने मनीषा के लिए दी स्पीच

    इसके बाद मनीषा रानी ने एल्विश यादव के लिए प्यारी स्पीच दी। मनीषा ने कहा कि एल्विश कम समय में उनके अच्छे दोस्त बन गए। वह बहुत केयरिंग हैं। मनीषा ने ये भी कहा कि वीकेंड का वार में वह टूट गई थीं और उन्हें सहारे की जरूरत थी, तब एल्विश ने उनका साथ दिया और उन्हें कन्फर्ट फील कराया। वह उनके साथ हमेशा जुड़ी रहना चाहेंगी।

    मनीषा के बाद एल्विश उनके लिए फेयरवेल स्पीच देते हैं। वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि उन्हें मनीषा से बहुत कुछ सीखने को मिला, जैसे फ्लर्टिंग और मस्ती-मजाक करना। एल्विश ने मनीषा को बहुत स्ट्रॉन्ग बताया और उन्हें सक्सेस के लिए गुड विशेज दी। साथ ही कहा कि वह भले ही उन्हें भूल जाएं, लेकिन वह कभी उन्हें नहीं भूलेंगे।

    अभिषेक ने मनीषा को बुलाया अपनी छोटी बहन

    बात अभिषेक की आती है तो मनीषा इमोशनल हो जाती हैं। वह कहती हैं कि उनका अभिषेक के साथ सबसे ज्यादा क्लोज बॉन्ड है और वह उनकी बहुत केयर करती हैं। मनीषा ने कहा कि जब अभिषेक दुखी होता है तो उन्हें दुख होता है।

    उनके रिश्ते के लिए किसी स्पीच की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके बीच वैसी अंडरस्टैंडिंग है कि वे एक-दूसरे की फीलिंग्स समझते हैं। मनीषा ने अभिषेक के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया। 

    वहीं, अभिषेक मल्हान ने अपनी दोस्ती की इम्पोर्टेंस बताते हुए कहा कि वह जल्दी किसी से दोस्ती नहीं करते हैं। जब वह बिग बॉस में आए तो वह कई लोगों से मिले, लेकिन दोस्त वह सिर्फ एक को मानते हैं। उन्होंने कहा कि मनीषा का उनके लिए नेचुरल अफेक्शन है। अभिषेक ने मनीषा को छोटी बहन भी कहा।