यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्रेकअप के बाद Samarth Jurel ने कही Isha Malviya के लिए ऐसी बात, सुनकर तिलमिला जाएंगी एक्ट्रेस
बिग बॉस सीजन 17 की कंटेस्टेंट रह चुकीं ईशा मालवीय इस घर के अंदर और बाहर आने के बाद अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। कुछ दिनों पहले उन्ह ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' की कंटेस्टेंट रह चुकी ईशा मालवीय (Isha Malviya) अपने रिलेशनशिप को लेकर कई बार सुर्खियों में आ चुकी हैं। पहले अभिषेक कुमार के साथ और फिर समर्थ जुरेल के साथ उनका नाम काफी लाइमलाइट में रहा। हालांकि, कुछ दिनों पहले खबर आई कि ईशा और समर्थ का ब्रेकअप हो गया है।
अब खुद समर्थ जुरेल ने अपने और ईशा के ब्रेकअप को कंफर्म कर दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने ईशा से जुड़ी कई बातें की हैं और साथ ही उन्हें मौकापरस्त इंसान बताया है। समर्थ ने बताया कि बिग बॉस के घर से निकलने के कुछ समय बाद हम दोनों की बात बंद हो गई थी।
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद Samarth Jurel को लेकर ये क्या बोल गईं Isha Malviya, जानकर आपको भी लगेगा तगड़ा झटका
मौकापरस्त इंसान हैं ईशा
समर्थ ने हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बात करते हुए कहा कि वो बहुत ही बड़ी मौकापरस्त हैं। उसका ऐसा था कि कोई भी इवेंट हो रहा है या कोई भी फंक्शन हो रहा है न, तो मुझसे बात करने लग जाएगी। फिर जब होली इवेंट था हमारी बातचीत बिल्कुल बंद थी, लेकिन उससे एक दिन पहले से मुझसे बात करने लग गई।
मुझसे पूछा तू आ रहा है ना वहां पे, हां मैं भी आउंगी। मेरे को बाहर तक इस लिए ले गई, क्योंकि पैप्स खड़े थे, ताकी हमारी स्पॉटिंग हो जाए। पता चल जाएगा लोगों को कि हम साथ हैं।
खबरें और भी
मेरे नाम की मत दो झूठी स्टेटमेंट
इंस्टेंट बॉलीवुड के ही एक अन्य वीडियो में समर्थ ने कहा कि उसने लाइव में आकर भी बोला था कि काट दिया, तो काटने के लिए कुछ होना भी चाहिए। ऐसे 10 लोगो को मैं पाल सकती हूं। क्या है ये सब, मतलब मुझे समझ ही नहीं आ रहा है क्यों बोल रहे हो आप। आपको बोलना है बोलो, मेरे पर मत बोलो।
मेरे नाम से आप झूठी स्टेटमेंट मत दो कि हमने आपसी सहमति से फैसला किया कि जाम नहीं रही हमारी और उसके लिए भी बेहतर है। अरे मेरे लिए इससे बेहतर क्या है मुझे पता है। मैं चुप ही था, लेकिन मेरे नाम पर झूठी स्टेटमेंट दोगे तो मैं बोलूंगा।