Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राहुल नागल को लिप किस कर श्रद्धा आर्या ने मनाया न्यू ईयर, बेबी बंप देख फैंस ने पूछा प्रेग्नेंट है एक्ट्रेस?

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 01 Jan 2023 02:29 PM (IST)

    New Year 2023 नए साल के मौके पर सिलेब्रिटीज अपने फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने भी फैंस को न्यू ईयर ...और पढ़ें

    File Photo of Shraddha Arya and Rahul Nagal
    File Photo of Shraddha Arya and Rahul Nagal

    नई दिल्ली, जेएनएन। टेलिविजन इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अक्सर ही ग्लैमरस तस्वीरों के लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इस खूबसूरत अदाकारा की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर वह अपनी लाइफ की झलकियों को साझा करती रहती हैं। न्यू ईयर का मौका है ऐसे में जहां सभी सेलेब्स पार्टी कर रहे हैं, वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं, वहीं श्रद्धा आर्या ने पति राहुल नागल (Rahul Nagal) के साथ मुंबई में ही 31 की रात को अलविदा और 1 जनवरी, 2023 की रात का वेलकम करने को चुना। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने पतिदेव के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही खुद का एक प्यारा सा वीडियो भी फैंस के साथ साझा किया है।

    श्रद्धा के स्टाइल और लुक की हुई तारीफ

    न्यू ईयर के मौके पर काम से फ्री होकर श्रद्धा आर्या अपने पति राहुल नागल के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। ब्लू आउटफिट में श्रद्धा आर्या ने 31st नाइट का सेलिब्रेशन करते हुए अपने पति के साथ स्पेशल मोमेंट्स की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनका स्टाइल और लुक देख फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे। साथ ही जो तस्वीरें श्रद्धा ने शेयर की हैं, वह भी फैंस को पसंद आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

    नए साल की शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धा आर्या ने पति राहुल नागल के साथ लिप किस करने की फोटो शेयर की है। इसके अलावा भी उन्होंने राहुल नागल के साथ कुछ और रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, कुछ फैंस ने इन तस्वीरों को देख कर अंदाजा लगाया है कि श्रद्धा शायद प्रेग्नेंट हैं। एक दो यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में यह पूछा है कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं?

    श्रद्धा आर्या की टूटी थी सगाई

    बता दें कि 2015 में श्रद्धा आर्या की एनआरआई जयंत नागल के साथ सगाई हुई थी। मगर दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था और इनकी सगाई टूट गई। इसके बाद अलाम सिंह मक्कर के साथ बतौर कपल नजर आईं, लेकिन बाद में यह जोड़ी भी टूट गई। 2021 में श्रद्धा ने राहुल नागल से लव मैरिज की। राहुल नेवी ऑफिसर हैं। उधर, श्रद्धा जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। वह धर्मा प्रोडक्शन्स की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani ki Prem Kahani) में अहम किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: New Year 2023: बिपाशा बसु ने दी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं, बेटी देवी के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो

    यह भी पढ़ें: Bade Achhe Lagte Hain 2: नकुल मेहता के बाद दिशा परमार ने भी छोड़ा शो, बोलीं- 'मेरी अपनी अकांक्षाएं'