यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shark Tank India के Ashneer Grover ने अब एयरपोर्ट लाउंज पर साधा निशाना, बताया- फ्री मील स्कीम कैंटीन
Shark Tank India Ashneer Grover शार्क टैंक इंडिया में नजर आए जज अशनीर ग्रोवर ने अब एयरपोर्ट लाउंज पर निशाना साधा है। इसके पीछे कारण यह है कि उनका दावा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Shark Tank India Ashneer Grover: अशनीर ग्रोवर ने एयरपोर्ट लाउंज पर निशाना साधा है। उन्होंने इस पर अपना मत व्यक्त किया है। उन्होंने इसे फ्री मील स्कीम कैंटीन बताया है। शार्क टैंक इंडिया सीजन वन से फेमस हुए अशनीर ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर आपने मजेदार कमेंट से खबरों में बने रहते हैं। अब उन्होंने एयरपोर्ट लाउंज पर निशाना साधा है। उन्होंने लाउंज की तुलना फ्री मील स्कीम कैंटीन से की है।
कौन हैं अशनीर ग्रोवर?
अशनीर ग्रोवर भारत पे के भूतपूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर थे। इसके अलावा, वह शार्क टैंक इंडिया में बतौर जज नजर आए थे। उन्होंने अपना मत गब्बर नामक एक पैरोडी अकाउंट पर प्रतिक्रिया देते हुए रखी है, जिसने एयरपोर्ट लाउंज पर निशाना साधा था।
अशनीर ग्रोवर ने एयरपोर्ट लाउंज पर क्यों निशाना साधा है?
गब्बर ने अपने ट्वीट में लिखा था, "एयरपोर्ट लाउंज आजकल लड़ाई का मैदान बन गया है। कई लोग ठंडा समोसा खाने के लिए लड़ाई लड़ते नजर आते हैं, जिसकी वजह से मैं कॉमन एरिया में रहना पसंद करता हूं।"इस पर अशनीर ग्रोवर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है,
"सबसे ज्यादा एक्सक्लूसिविटी किसी भी एयरपोर्ट के रेस्टोरेंट में बैठकर खाना और अपने खाने का पैसा देने में है। लाउंजेस फ्री मील स्कीम कैंटीन की तरह है, वहां पर कई लोग क्रेडिट कार्ड रिडीम करने आते हैं।"
अशनीर ग्रोवर के ट्वीट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा है, "जिन लोगों को खाना पैसा देकर खाना चाहिए, वह फ्री में लाउंज में खाते हैं और जो लोग खाना नहीं अफोर्ड कर सकते। उन्हें इसके लिए पैसा देना पड़ता है।"
खबरें और भी
अशनीर ग्रोवर क्यों थे विवादों में?
इसके पहले अशनीर ग्रोवर विवादों में भी थे। उनपर और उनके परिवार पर 81.3 करोड़ रुपए का गबन करने का आरोप लगा है। हाल ही में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने जांच पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया है। इस मामले में अशनीर और उसकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर आरोपी है। भारतपे ने दोनों के खिलाफ क्रिमिनल और सिविल सूट फाइल कर रखा है। अशनीर ग्रोवर को पिछली बार एमटीवी रोडीज में गैंग लीडर के तौर पर देखा गया था। वह शार्क टैंक इंडिया सीजन वन में भी नजर आए थे। हालांकि, सीजन के दूसरे भाग का हिस्सा वह नहीं थे।