Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shark Tank India में नजर आए अनुपम मित्तल ने शो पर अंगुली उठाने वालों पर ली चुटकी, सभी आरोपों पर भी दिया जवाब

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 02 Jul 2023 11:17 PM (GMT+05:30)

    Anupam Mittal On Shark Tank India शार्क टैंक इंडिया में नजर आनेवाले अनुपम मित्तल ने शो को लेकर उठ रही बातों पर मजाकिया अंदाज में चुटकी ली है। उनकी पोस ...और पढ़ें

    Anupam Mittal On Shark Tank India, Anupam Mittal
    Anupam Mittal On Shark Tank India, Anupam Mittal

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anupam Mittal On Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया का तीसरा सीजन जल्द आने वाला है। शो मे बतौर शार्क और जज नजर आने वाले अनुपम मित्तल ने शो को लेकर उठ रहे विवादों पर अपनी बात रखी है। दरअसल शार्क टैंक इंडिया पर पेमेंट को डिले करने का आरोप लगा था। इस शो पर तीन प्रकार के आरोप लगाए गए थे। 

    शार्क टैंक इंडिया के अनुपम मित्तल ने आरोपों पर क्या जवाब दिया है?

    पहला आरोप यह लगाया जाता कि इस शो द्वारा दिए जाने वाले फंड में देरी की जाती है। वहीं, दूसरा आरोप यह लगाया गया था कि यह शो स्क्रिप्टेड है। तीसरा आरोप यह लगाया गया था कि शो मे कई गड़बड़ियां है। अब अनुपम मित्तल ने इन पर मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें एक शार्क को कुत्ते से घिरा दिखाया गया है और वह सभी शार्क पर भौंक रहे हैं। इसपर लिखा है,

    "बर्क टैंक का सीजन अभी चल रहा है।"

    दरअसल उन्होंने शो पर अंगुली उठाने वाले लोगों की तुलना कुत्तों से की है। उन्होंने लिखा है,

    "पहली बार तो यह आरोप लगाया कि शार्क अपने खुद के पैसे नहीं लगाते। दूसरी बार यह आरोप लगाया गया कि यह शो स्क्रिप्टेड है। तीसरी बार, यह आरोप लगाया गया कि शार्क खाली प्रॉफिटेबल कंपनी में ही पैसा लगाते हैं। इसके बाद, लोगों ने आरोप लगाया कि शार्क पैसा ही नहीं लगाते हैं। अब पता नहीं क्या नया आने वाला है।"

    कौन हैं अनुपम मित्तल?

    अनुपम मित्तल की पोस्ट को 29 हजार के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर सैकड़ों कमेंट भी किए गए हैं। एक ने लिखा है, "अनुपम भाई साहब, लोगों का काम है कहना। उन्हें कहने दो, आप तो बस शादी करवाने पर ध्यान दो। अनुपम मित्तल शादी डॉट कॉम के फाउंडर हैं। इसके अलावा वे मकान डॉट कॉम के भी मालिक है।

    शार्क टैंक इंडिया कहां प्रसारित होता है?

    सोनी टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले शार्क टैंक इंडिया के दोनों सीजन में वह बतौर शार्क नजर आ चुके हैं। गौरतलब है कि शार्क टैंक इंडिया व्यापार को प्रोत्साहित करने वाला शो है। इस शो के अंतर्गत बिजनेस आइडियाज पर पैसे लगाए जाते हैं और कंपनी को बड़ा करने का प्रयास किया जाता है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Anupam Mittal (@anupammittal.me)