Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shark Tank India के जज रहे अशनीर ग्रोवर बेटे को स्कूल रिजल्ट के बाद ले गए हाईकोर्ट, बताया कारण

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 17 Mar 2023 08:27 PM (GMT+05:30)

    Ashneer Grover On Son अशनीर ग्रोवर की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। अब उन्होंने ट्विट्टर पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है कि वे अपने ब ...और पढ़ें

    Ashneer Grover On Son: अशनीर ग्रोवर टीवी पर्सनालिटी है।
    Ashneer Grover On Son: अशनीर ग्रोवर टीवी पर्सनालिटी है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ashneer Grover On Son: शार्क टैंक इंडिया में नजर आए अशनीर ग्रोवर ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने जानकारी दी है कि उनके बेटे की हाई स्कूल की रिजल्ट के बाद वह उसे हाईकोर्ट ले गए थे। 

    अशनीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 का हिस्सा नहीं है

    अशनीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 का हिस्सा नहीं है। हालांकि, वह लगातार खबरों में बने रहते हैं। वह अपने विचारों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और उन्हें व्यक्त करते रहते हैं। इसके पहले उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे इंतजार करने के बाद इसपर भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए इश्यू बना दिया था।

    क्रिकेटर 'शुबमन गिल' से जुड़ा प्रश्न पूछने पर रश्मिका मंदाना को आई शर्म, दिया ऐसा रिएक्शन

    अशनीर ग्रोवर अपने बेटे को लेकर हाईकोर्ट गए थे

    अब अशनीर ने अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि स्कूल रिजल्ट के बाद वह अपने बेटे को हाईकोर्ट ले गए थे। अशनीर ग्रोवर ने ट्विटर पर बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके बाद उन्होंने एक पोस्ट में लिखा भी है। वह दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे को रिजल्ट पर बधाई दी है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'जब आपका बेटा पास होकर अगली क्लास में जाता है, तो आप उसे कहा लेकर जाते हैं? मैं हाईकोर्ट में पहले लेकर जाता हूं। इसके बाद पार्टी देता हूं। अवि को बधाई।' कई लोगों ने उन्हें इस पर बधाई भी दी है।

    Sapna Choudhary ने हाथ में गन लेकर कराया फोटोशूट, ट्रोल्स ने पूछा, "अब कहां हैं पुलिस"

    View this post on Instagram

    A post shared by Ashneer Grover (@ashneer.grover)

    अशनीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया से काफी लोकप्रिय हुए थे

    अशनीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया से काफी लोकप्रिय हुए थे। वह अपने गुस्सैल रवैए के कारण काफी फेमस हुए थे। उनका वन लाइनर 'यह सब दोगलापन है' काफी फेमस हुआ था। इस पर कई मीम भी बने हैं। हालांकि, वह शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 में नहीं है, जिसे लेकर दर्शक काफी मिस करते हैं। अशनीर ग्रोवर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। वह पॉडकास्ट भी करते हैं। उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। वह अपने फैंस से बातचीत भी करते है।

    खबरें और भी