Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shehnaaz Gill अपने सपने पूरे करने के लिए घर से थीं भागी, पेरेंट्स को लेकर किया नया खुलासा

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Thu, 15 Dec 2022 04:43 PM (IST)

    Shehnaaz Gill Ran Away From Home टीवी एक्ट्रेस शहनाज गिल ने एक टीवी शो में कंटेस्टेंट से बातचीत की है। इस अवसर पर उन्होंने दावा किया है कि वह अपने सपन ...और पढ़ें

    Shehnaaz Gill Ran Away from home: शहनाज गिल टीवी एक्ट्रेस है।
    Shehnaaz Gill Ran Away from home: शहनाज गिल टीवी एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shehnaaz Gill Ran Away From Home: इंडियन आईडल 13 के आगामी एपिसोड में शहनाज गिल ने खुलासा किया कि वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए घर से भाग गई थी क्योंकि माता-पिता उनके सपनों को लेकर सपोर्ट नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'बहुत कम परिवार ऐसे हैं जो महिलाओं के काम को स्वीकार नहीं करते।' 

    इंडियन आईडल 13 के आगामी एपिसोड में शहनाज गिल नजर आएंगी

    इंडियन आईडल 13 के आगामी एपिसोड में शहनाज गिल नजर आएंगी। इस अवसर पर उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने सपने को पूरा करने के लिए घर छोड़कर भाग गई थी। वह सीनियर सिटीजन स्पेशल एपिसोड में नजर आएंगी। यह शो शनिवार को रात 8:00 बजे सोनी टीवी पर आएगा। प्रतियोगी देबोस्मिता राय से बात करते हुए उन्होंने अपने निजी बातें भी बताई। उन्होंने कहा कि वर्किंग वीमेन को लोग सपोर्ट नहीं करते और अपने लक्ष्य को पाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

    यह भी पढ़ें: Nora Fatehi ने जैकलिन फर्नांडिज के खिलाफ मानहानि का केस करने के बाद शेयर किया नोट, कहा- मेरी परवरिश...

    शहनाज गिल कहती हैं, 'मैं अपने घर से भाग गई थी'

    शहनाज गिल कहती हैं, 'बहुत कम परिवार ऐसे हैं देश में जो महिलाओं के काम करने को सपोर्ट करते हैं। मैं अपने घर से भाग गई थी। आप बहुत भाग्यशाली हो। आपको परिवार सपोर्ट करता है। आप उनके साथ हमेशा खड़े रहे और उन्हें गौरवान्वित महसूस कराएं। मैं पहली बार अपनी मां को इंटरनेशनल ट्रिप पर लेकर गई थी। मैं अच्छा महसूस कर रही हूं।' गौरतलब है कि हाल ही में उनका गाना घणी सयानी रिलीज हुआ है। यह गाना 5 दिसंबर 2022 को रिलीज किया गया था। इस गाने को शहनाज गिल और एमसी स्क्वायर ने गाया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    यह भी पढ़ें: 'मृत' एक्ट्रेस Veena Kapoor पहुंची पुलिस स्टेशन, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

    नया चैट शो देसी वाइब्स विथ शहनाज गिल चल रहा है

    शहनाज गिल बिग बॉस 13 से काफी फेमस हुईं है। इसमें वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रही थी। सिद्धार्थ शुक्ला शो तो जीते लेकिन इसके बाद उनका पिछले वर्ष निधन हो गया। उन्होंने हाल ही में अपना नया चैट शो देसी वाइब्स विथ शहनाज गिल रिलीज किया गया है। इसमें आयुष्मान खुराना और विकी कौशल जैसे कलाकार नजार आ चुके है। सभी अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। इस बीच शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म में पलक तिवारी और पूजा हेगडे भी होंगी। यह फिल्म 2020 में रिलीज होने वाली है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)