Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्टंट परफॉर्मेंस के दौरान Shiv Thakare को लगी चोट, उंगलियों में लगे कई टांके, देखकर फैंस ने दिया ये रिएक्शन

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 03 Jul 2023 08:53 AM (GMT+05:30)

    Shiv Thakare शिव ठाकरे रियलिटी शो की दुनिया के जाने माने नाम हैं। बिग बॉस 16 के बाद लोगों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ गई है। सलमान खान के इस शो के बाद ...और पढ़ें

    File Photo of Shiv Thakare. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Shiv Thakare. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. शिव ठाकरे ने शेयर किया 'खतरों के खिलाड़ी 13' से लेटेस्ट अपडेट
    2. खत्म होने को आई 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग
    3. टास्क परफॉर्मेंस के दौरान शिव को लगी चोट

    नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' जल्द ही टीवी पर शुरू होने वाला है। इस शो से जुड़े ढेर सारे अपडेट्स सामने आ चुके हैं। हाल ही में शिव ठाकरे ने इस बात की जानकारी दी थी कि खतरों के खिलाड़ी 13 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इसी के साथ इस बात की भी हिंट मिली थी कि शिव टॉप 8 में पहुंच चुके हैं। अब उन्हें लेकर एक और जानकारी सामने आई है।

    रोहित शेट्टी ने जब शो का प्रोमो शेयर किया था, तभी बताया था कि इस बार स्टंट का लेवल पहले से ज्यादा खतरनाक और बढ़ा हुआ होने वाला है। अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसे देखकर लगता भी ऐसा ही है। हाल ही में शिव ठाकरे का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने बताया कि स्टंट के दौरान उन्हें चोट लग गई।

    शिव को फैंस ने बताया वॉरियर

    शिव को उंगलियों पर चोट लगी है, जसकी वजह से उन्हें स्टिचिंग करानी पड़ी है। इस वीडियो को शिव ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था, जिसमें वह उंगलियों का क्लोजअप दिखाते नजर आ रहे हैं। उनकी उंगली पर एक नहीं, बल्कि कई सारे स्टिच नजर आ रहे हैं। शिव की ये हालत देख कई फैंस ने उनकी तारीफ की है, और उन्हें वॉरियर बताया है।

    इन कंटेस्टेंट्स को भी लग चुकी है चोट

    यह पहली बार नहीं है जब 'खतरों के खिलाड़ी 13' से किसी को चोट लगने की जानकारी सामने आई है। इससे पहले अर्चना गौतम (Archana Gautam) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) को भी टास्क परफॉर्मेंस के दौरान चोट लगी थी। वहीं, राहुल रॉय तो टास्क को पूरा करने के दौरान इतनी बुरी तरह घायल हुए कि, उन्हें जल्द ही केप टाउन से मुंबई के लिए रवाना होना ही पड़ा।

    खबरें और भी

    खत्म होने को आई'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग

    हाल ही में शिव ठाकरे ने कई वीडियो पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। वह लास्ट डे की शूटिंग के बाद बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ वापस जा रहे थे। उस वीडियो में ऐश्वर्या शर्मा सहित और भी कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे थे।

    कब से शुरू हो रहा 'खतरों के खिलाड़ी 13'

    'खतरों के खिलाड़ी 13' के ऑनएयर होने की डेट जुलाई के मिड वीक में बताई जा रही है। शो कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।