Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TV की ये पॉपुलर 'बहू' Bigg Boss OTT 3 में लगाएंगी आग? फाइनली शो का हिस्सा बनने पर खुद तोड़ी चुप्पी

    Updated: Sat, 08 Jun 2024 07:31 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 3 को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सलमान खान को रिप्लेस कर अनिल कपूर अब शो के होस्ट की कुर्सी संभालते नजर आएंगे। शो में अभी कंटेस्टेंट की लिस ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनने पर बोलीं ये एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनने पर बोलीं ये एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 3 पर बोलीं शिवांगी जोशी
    2. शो का हिस्सा बनने पर शिवांगी जोशी ने तोड़ी चुप्पी
    3. अनिल कपूर करेंगे बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) जल्द ही शुरू होने जा रहा है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ताबड़तोड़ कामयाबी के बाद दर्शकों की निगाहें तीसरे सीजन पर टिकी हैं। भले ही होस्ट बदल गये हों, लेकिन लोगों के बीच क्रेज बराबर बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट अभी सामने नहीं आई है। मगर कई नाम जरूर चर्चा में हैं, जिनमें से एक नाम टीवी की पॉपुलर बहू का भी है।

    हम बात कर रहे हैं 'ये रिश्ता क्या कहलता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से पॉपुलर हुईं टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की। कई टीवी सीरियल्स में अपनी अदाकारी दिखा चुकीं शिवांगी को लेकर काफी समय से चर्चा है कि वह 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' (Shivangi Joshi In Bigg Boss OTT 3) का हिस्सा बनने जा रही हैं।

    क्या शिवांगी जोशीं बनेंगी बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा?

    टेलीविजन के गलियारों में भले ही शिवांगी के 'बिग बॉस' में जाने की चर्चा हो रही थी, लेकिन न ही मेकर्स ने इस पर मुहर लगाई थी और ना ही खुद एक्ट्रेस ने। हालांकि, अब आखिरकार शिवांगी ने तमाम अटकलों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। हाल ही में, अभिनेत्री ने खुद 'बिग बॉस' के हिस्सा बनने पर रिएक्शन दिया है।

    यह भी पढ़ें- 'तुम में वो हर बात है जो...', कुशाल टंडन ने Shivangi Joshi के बर्थडे पर किया ये पोस्ट, कैप्शन में छलका 'प्यार'

    बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर बोलीं एक्ट्रेस

    दरअसल, बीती रात को शिवांगी जोशी एक इवेंट में शामिल हुईं। मीडिया से बातचीत में एक्ट्रेस ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लेकर सच बताया। जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि क्या वह 'बिग बॉस ओटीटी 3' में शामिल हो रही हैं। इस पर अभिनेत्री ने अपने हाथ के जेस्चर से शो का हिस्सा बनने से इनकार किया। इससे साफ है कि वह विवादित शो में नहीं जाने वाली हैं।

    खबरें और भी

    इसी इवेंट में अभिनेत्री ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut Slap Incident) को एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने की घटना की निंदा की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हिंसा स्वीकार नहीं है। 

    यह भी पढ़ें- Shivangi Joshi संग सगाई की खबरों पर भड़कने के बाद सरेआम लेडी लव को किस करते दिखे कुशाल टंडन ?