Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shoaib And Dipika Baby: बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम, जानें क्या है माजरा

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 17 Jul 2023 04:23 PM (IST)

    Shoaib And Dipika Baby दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पेरेंट्स बनने के बाद चर्चा में हैं । बेटे के जन्म के 19 दिन बाद यानी 10 जुलाई को दीपिका और शोएब ...और पढ़ें

    Shoaib Ibrahim And Dipika Kakkar Boy Photo Credit Instagram
    Shoaib Ibrahim And Dipika Kakkar Boy Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. 19 दिन तक NICU में रहा था दीपिका का बेटा
    2. शोएब और दीपिका बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे
    3. कपल ने रखा अपने बेटा का रुहान शोएब इब्राहिम नाम

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shoaib And Dipika Baby: टीवी का मोस्ट फेवरेट कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पेरेंट्स बनने के बाद चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने 21 जून को प्रीमैच्योर बेटे को जन्म दिया था, जिसके चलते उनके बेटे को करीब 19 दिन तक NICU में रखा था।

    वहीं 19 दिन बाद यानी 10 जुलाई को दीपिका और शोएब बेटे को घर लेकर पहुंचे थे। जहां उनका शानदार वेलकम हुआ था। हाल ही में कपल ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया था। वहीं अब सोशल मीडिया पर दीपिका और शोएब का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रुहान को लेकर अस्पताल से बाहर आते नजर आ रहे हैं।

    बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचे दीपिका और शोएब

    सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को साझा किया है, जिसमे शोएब बेटे को गोद में लिए अस्पताल से बाहर आते नजरआ रहे हैं। वहीं उनके साथ दीपिका कक्कड़ भी नजर आ रही है। इस मौके पर एक्ट्रेस मीडिया से मिलती है और हाथ हिलाकर उन्हें हेलो भी कहती है। बता दें, ये कपल अपने बच्चे के रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचा था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    अलग अंदाज में बताया बेबी का नाम

    बेटे को लेकर लेके जाने के करीब पांच दिन बाद इस कपल ने अपने छोटू के नाम का खुलासा किया था। इस दौरान इब्राहिम फैमिली ने बड़े ही स्पोशल तरीके से का खुलासा किया था। एक्ट्रेस के परिवार के सदस्य ब्लॉग में बेटे के नाम अक्षर पकड़े नजर आए थे। दीपिका-शोएब ने अपने बेटा का नाम रुहान शोएब इब्राहिम रखा है।

    खबरें और भी

    कब दिखाएंगे बेटे का चेहरा

    इस कपल ने भले ही नाम का खुलासा कर दिया हो, लेकिन अभी तक रुहान का चेहरा नहीं दिखाया है। शोएब ने अपने व्लॉग में कहा था कि अभी उनके फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा। ये कपल शादी के पांच साल बाद पेरेंट्स बना है। 22 फरवरी 2018 को इस कपल ने अपने गांव में धूम-धाम से निकाह किया था।