विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dipika Kakar की सर्जरी के बाद Shoaib Ibrahim ने हॉस्पिटल से शेयर की पहली तस्वीर, कैंसर हुआ था डिटेक्ट

Published: Sun, 08 Jun 2025 04:00 PM (IST)

ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को हाल ही में लिवर कैंसर के स्टेज 2 का पता चला था। ...और पढ़ें

दीपिका कक्कड़ की हुई सर्जरी, सामने आई फोटो (फोटो-इंस्टाग्राम)
दीपिका कक्कड़ की हुई सर्जरी, सामने आई फोटो (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. दीपिका कक्कड़ को हुआ था 2 स्टेज का कैंसर
  2. शोएब इब्राहिम ने दी बीवी दीपिका की हेल्थ अपडेट
  3. 14 घंटे चली एक्ट्रेस की सर्जरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की पत्नी और ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika kakar) को स्टेज 2 का लिवर कैंसर है। एक्ट्रेस की हाल ही में सर्जरी हुई है। ये सर्जरी पूरे 14 घंटे चली और बीते दिनों शोएब ने ही अपडेट दिया था कि दीपिका आईसीयू से भी बाहर आ गई हैं। अब कैंसर सर्जरी के बाद एक्टर ने पहली तस्वीर पोस्ट की है। शोएब ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अस्पताल के बिस्तर से दीपिका के साथ एक तस्वीर शेयर की।

अभी अस्पताल में ही हैं दीपिका कक्कड़

तस्वीर में दीपिका और शोएब के हाथों में लिफाफा नजर आ रहा था। वह बिस्तर पर लेटी हुई हैं जबकि शोएब उनके पास बैठे हैं। फोटो शेयर करते हुए शोएब ने लिखा,'दीपी और मेरे लिए पापा की तरफ से ईदी आई है। इसी के साथ उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी बनाया और लिखा ईद मुबारक। शोएब लगातार वीडियो शेयर कर दीपिका की सेहत और परिवार के हालचाल के बारे में फैंस को अपडेट दे रहे हैं। हाल ही में शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर सात मिनट का एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि दीपिका अस्पताल में ठीक हो रही हैं। उन्होंने फैंस को बताया कि सर्जरी सुबह शुरू हुई और आधी रात से ठीक पहले खत्म हो गई।

यह भी पढ़ें: 14 घंटे चली Dipika Kakar की कैंसर सर्जरी, कटा लिवर का एक हिस्सा, Shoaib Ibrahim ने बताया बीवी का हाल

उन्होंने यह भी बताया कि दीपिका को कितने दिनों तक अस्पताल में रहना होगा। शोएब ने कहा, "डॉक्टरों की सलाह के अनुसार वह तीन से पांच दिन यहां रहेंगी। सर्जरी बड़ी थी...वह 14 घंटे तक ओटी में रहीं। वह बहुत ही मुश्किल एक वक्त था।"

दीपिका की सर्जरी कैसी रही?

शोएब ने बताया कि सर्जरी के दौरान दीपिका के गॉल ब्लैडर के साथ-साथ उनके लीवर का एक छोटा हिस्सा भी निकाला गया है। उन्होंने कहा, "ट्यूमर को अच्छी तरह से निकाला दिया गया है। गॉल ब्लैडर को भी निकालना पड़ा क्योंकि उसमें पथरी थी। चूंकि लीवर में ट्यूमर था, इसलिए उसका कुछ हिस्सा, एक छोटा सा हिस्सा काटना पड़ा। इस बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि लीवर एक ऐसा अंग है जो खुद को पुनर्जीवित करता है।"

इससे पहले दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया था कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है जोकि टेनिस बॉल के आकार का है।

यह भी पढ़ें: Dipika Kakar Cancer: लिवर कैंसर का शिकार हुईं दीपिका कक्कड़, पोस्ट में छलका टीवी एक्ट्रेस का दर्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।