Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shrenu Parikh Wedding Photos: इश्कबाज फेम श्रेनु ने रचाई शादी, लाल लहंगे में अक्षय म्हात्रे संग लिए सात फेरे

    Updated: Thu, 21 Dec 2023 07:02 PM (IST)

    Shrenu Parikh-Akshay Mhatre Wedding Photos श्रेनु पारिख (Shrenu Parikh) आखिरकार व्बॉयफ्रेंड अक्षय म्हात्रे (Akshay Mhatre) की दुल्हन बन ही गई। कपल ...और पढ़ें

    श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे (Photo Instagram)
    श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shrenu Parikh-Akshay Mhatre Wedding Photos: एक्ट्रेस श्रेनु पारिख  (Shrenu Parikh)  आखिरकार ब्वॉयफ्रेंड अक्षय म्हात्रे (Akshay Mhatre) की दुल्हन बन ही गई। इस कपल ने 21 दिसंबर को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में वडोदरा में सात फेरे लिए। इस कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरे शेयर की है।

    यह भी पढ़ें- Shrenu Sangeet Ceremony: मेहंदी के बाद श्रेनु की हुई संगीत सेरेमनी, इस दिन इश्कबाज एक्ट्रेस लेगी सात फेरे

    गुजराती लहंगे में नजर आईं श्रेनु

    श्रेनु और अक्षय की शादी गुजराती और महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरा का हाथ थामा। इस खास मौके पर श्रेनु हेवी फ्लोरल डिजाइन वाला एक खूबसूरत सुर्ख लाल और ऑरेंज कलर के गुजराती लहंगे में नजर आई।

    वहीं, दूल्हा बने अक्षय रेड कलर की शेरवानी में नजर आए। इसके साथ उन्होंने  मैचिंग दोशाला व क्रीम-टोन पगड़ी पहन अपने लुक को पूरा किया। एक्ट्रेस ने फोटो के कैप्शन में लिखा,  21/12/23।

    शादी से एक दिन पहले हुई सगाई

    श्रेनु ने अपनी शादी से एक दिन पहले इस कपल की सगाई थी थी। इस मौके पर एक्ट्रेस पर्पल कलर का लहंगा पहना था, जिसमें टैसल्स डिटेलिंग थी। इस पर डायमंड ज्वेलरी और उनकी बड़ी मुस्कुराहट उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। दूसरी ओर, उनके दूल्हे राजा ने व्हाइट कलर का टक्सीडो पहना था, जिसमें वह बेहद डैशिंग लग रहे थे।

    श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे की लव स्टोरी साल 2021 में शुरु हुई थी। दोनों टीवी शो 'घर एक मंदिर' के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ। सालों तक इस कपल ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हल्दी सेरेमनी में Shrenu Parikh की हुई ग्रैंड एंट्री, स्कूटी पर बिठा दूल्हे राजा ले चले दुल्हनिया