Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Palak Tiwari Photo: चेहरा छुपाकर पलक तिवारी ने खुद ही क्लिक कर डाली अपनी ऐसी तस्वीर, इंटरनेट पर मच गया बवाल

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 18 Nov 2022 03:56 PM (IST)

    सीरियल कसौटी जिंदगी की से घर-घर में प्रेरणा बनकर फेमस हुईं श्वेता तिवारी टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया स्टार्स पर भी काफी लोकप्रिय हैं। श्वेता की बेटी प ...और पढ़ें

    Photo Credit : Shweta Tiwari Palak Tiwari Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Shweta Tiwari Palak Tiwari Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Palak Tiwari Latest Photoshoot: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की। श्वेता की तरह ही उनकी बेटी पलक तिवारी भी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। 'बिजली बिजली' गाने से इंटरनेट पर तबाही मचाने वाली पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच पलक की एक तस्वीर सामने आई है जो चर्चा में बनी हुई है।

    मिरर सेल्फी में फ्लॉन्ट किया हॉट फिगर

    पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जो उनकी मिरर सेल्फी है। इसमें आप देख सकते हैं कि पलक ने ब्लैक कलर का स्किन टाइट पैंट और क्रॉप टॉप पहना हुआ है। इस दौरान वो खुद मोबाइल से अपनी सेल्फी लेती दिख रही हैं। आप देख सकते हैं कि पलक ने अपने बालों को कवर कर रखा है। उनके इस लुक को देखकर ऐसा लग रहा है की वो शायद जिम में वर्कआउट करके आ रही हैं या फिर करने जा रही हैं। इस दौरान पलक का लुक फैंस को इंप्रेस करता दिख रहा है।

    पलक तिवारी का वर्कफ्रंट

    पलक तिवारी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पंजाबी के जाने माने सिंगर हार्डी संधू के साथ म्यूजिक वीडियो 'बिजली बिजली' में काम कर चुकी हैं। उनका यह गाना सुपरहिट रहा था। इस गाने पर न जाने कितने रील बन चुके हैं। वहीं अब पलक तिवारी के बॉलीवुड डेब्यू की खबरें भी काफी चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो पलक जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। इसके अलावा पलक कई अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं।

    पलक की तरह ही उनकी मां भी हैं बेहद हॉट  

    आपको बता दें कि हाल ही में श्वेता तिवारी ने इंस्टग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में श्वेता ने व्हाइट कलर की फ्लोरल प्रिंट की बेहद शॉर्ट फ्रॉक पहनी हुई थी। वहीं उनके ओपन हेयर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रहे थे। वो अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आईं थीं। इन तस्वीरों में श्वेता की दिलकश अदाएं वाकई देखने लायक थीं। ये तस्वीरें इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हुईं थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Maarrich Trailer: रोंगटे खड़े कर देगा तुषार कपूर की मर्डर मिस्ट्री 'मारीच' का रोमांच से भरा ट्रेलर

    यह भी पढ़ें: तारक मेहता... की 'सोनू भिड़े' ने समंदर किनारे की ऐसी हरकत!, फैंस बोले, 'भीड़े की लड़की हाथ से निकलती जा रही'