Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    25 साल बाद ऐसे दिखते हैं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के कलाकार, तस्वीरें देखकर नहीं होगा यकीन!

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 02:52 PM (IST)

    स्मृति ईरानी का लोकप्रिय शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी फिर से टीवी पर वापसी कर रहा है। इस शो में स्मृति ईरानी (तुलसी वीरानी) सहित अमर उपाध्याय (मिहिर व ...और पढ़ें

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Photo Credit- IMDb)
    क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. टीवी पर वापसी करेगा क्योंकि सास भी कभी बहू थी
    2. 25 साल पहले कितनी बदल गई है शो की कास्ट
    3. कुछ सितारों को तो पहचानना हो जाएगा मुश्किल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के कुछ पॉपुलर शोज का जिक्र अक्सर सीरियल लवर्स के बीच चलता है। इनमें से एक क्योंकि सास भी कभी बहू थी का नाम भी शामिल किया जाता है। साल 2000 में शुरू हुआ यह शो टीवी पर एक बार फिर वापसी कर रहा है। इसे काफी पसंद किया गया था और इसमें काम करने वाली कास्ट को घर-घर में पहचान मिली। आइए जानते हैं कि करीब 25 साल बाद इस शो की कास्ट दिखने में कैसी लगती है।

    स्मृति ईरानी (तुलसी वीरानी)

    इस पॉपुलर सीरियल में एक्टर और नेता स्मृति ईरानी ने तुलसी वीरानी बनकर सभी का दिल जीत लिया था। इस शो में एक बार फिर वह अपने इस किरदार से दिल जीतने की तैयारी कर चुकी हैं। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस को अक्सर हैरानी होती है।

    Photo Credit- IMDb

    अमर उपाध्याय (मिहिर वीरानी)

    आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमर उपाध्याय ने मिहिर वीरानी के किरदार में क्योंकि सास भी कभी बहू थी के 460 एपिसोड में काम किया। इस किरदार को निभाने के बाद वह रातोंरात स्टार बन गए थे। इन दिनों वह फिल्मों और वेब सीरीज में काम करते हैं। उनका लुक पहले से काफी ज्यादा बदल गया है। अब वह और ज्यादा हैंडसम और मैच्योर हो गए हैं।

    Photo Credit- IMDb

    यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi से आया है 'तुलसी' का पहला लुक, Smriti Irani को देख ताजा हो जाएंगी पुरानी यादें

    अपरा मेहता (मिहिर की मां)

    एक्ट्रेस अपरा मेहता कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी में उन्होंने मिहिर की मां का रोल निभाया था। उनकी सच्ची सास वाली छवि को टीवी लवर्स आज भी याद करते हैं। इन दिनों वह काफी ज्यादा बदल चुकी हैं और वेब सीरीज में भी काम करना शुरू कर चुकी हैं।

    खबरें और भी

    Photo Credit- IMDb

    रॉनित रॉय (नया मिहिर)

    मिस्टर बजाज के किरदार के लिए जाने वाले एक्टर रॉनित रॉय ने इस सीरियल के 858 एपिसोड में काम किया। उन्होंने इस सीरियल में नए मिहिर का रोल निभाया था। इस शो के बाद उन्होंने कई अन्य पॉपुलर सीरियल्स में काम किया। इन दिनों वह वेब सीरीज और फिल्मों में भी बेहतरीन काम कर रहे हैं।

    Photo Credit- IMDb

    संदीप बसवाना (गौतम वीरानी)

    संदीप बसवाना ने इस सीरियल में गौतम वीरानी की भूमिका निभाई थी। इन दिनों वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं और उनकी लुक देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Anupamaa की उल्टी गिनती हो गई शुरू? आ गई Smriti Irani के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की रिलीज डेट