Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Smriti Irani: झाड़ू-पोछा लगाया, झेला रिजेक्शन... 'पंडित' की वजह से स्मृति ईरानी को मिला था 'क्योंकि सास भी' शो

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 09:25 PM (IST)

    Smriti Irani को क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी के किरदार के लिए जाना जाता है। एकता कपूर के इस सीरियल ने स्मृति को रातोंरात स्टार बना दिया था। हाल ...और पढ़ें

    स्मृति ईरानी ने बताया रिजेक्शन के बाद कैसे मिला 'क्योंकि' शो। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    स्मृति ईरानी ने बताया रिजेक्शन के बाद कैसे मिला 'क्योंकि' शो। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. स्मृति ईरानी को 'काली' कहकर किया गया था रिजेक्ट
    2. स्मृति ईरानी पैसे कमाने के लिए करती थीं झाड़ू-पोछे का काम
    3. पहली बार में एकता कपूर ने स्मृति ईरानी को 'क्योंकि' के लिए कर दिया था रिजेक्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और राजनेता हैं। उन्हें एकता कपूर के डेली सोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) से रातोंरात स्टारडम मिला था। एक हालिया इंटरव्यू में स्मृति ने खुलासा किया कि पहली बार में एकता कपूर ने उन्हें इस शो के लिए रिजेक्ट कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने एक एस्ट्रोलॉजर के कहने पर उन्हें साइन किया। 

    स्मृति ईरानी ने झेला रिजेक्शन

    स्मृति ईरानी ने कर्ली टेल्स के साथ बातचीत में खुलासा किया है कि वह कई बार रिजेक्शन का सामना कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने कहा-

    मुझे कई बार रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा। मुझे कहा गया कि आप बेढंगी दिखती हैं। कुछ लोगों ने कहा, 'थोड़ी काली दिखती हैं।' कुछ ने कहा कि आप पतली हैं। अभी तो काफी रुष्ट-पुष्ट हूं, लेकिन तब ज्यादा पतली थी। बहुत पतली थी तो प्रॉब्लम था, मोटी हूं तो बहुत ही मोटी हूं। यह लोगों पर निर्भर करता था। मुझे कई बार यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया गया कि शक्ल ठीक नहीं है, पर्सनैलिटी ठीक नहीं है, ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस ठीक नहीं है।

    स्मृति ईरानी को कैसे मिला 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'?

    तमाम रिजेक्शन के बाद आखिर स्मृति ईरानी को एकता कपूर का हिट डेली सोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' कैसे मिला? इसको लेकर अभिनेत्री ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक एस्ट्रोलॉजर की वजह से स्मृति के हाथ वो शो आया था। इस बारे में स्मृति ने कहा-

    पर्सनैलिटी या फिर परसोना की वजह से ऐसा नहीं हुआ। एक एस्ट्रोलॉजर एकता कपूर के ऑफिस में बैठा था, जिसने मुझे देखा और कहा, 'यह जो भी लड़की है, इसे रोको। यह बहुत बड़ी हस्ती बनने वाली है। एकता के ऑफिस में उस एस्ट्रोलॉजर का नाम जनार्धन है।' मैं एक कॉन्ट्रैक्ट चुनने वहां गई थी। मैं किसी की बहन का रोल करने वाली थी।

    मुझे नहीं पता था कि कांच के पीछे एकता कपूर एक पंडित के साथ बैठी हैं। पंडित जी ने कहा कि ये जो लड़की घूम रही है वहां पर, इसे रोको। एकता जी ने पूछा, क्यों क्या हुआ? तब उन्होंने कहा, 'अगर तुम इसको रोकेगे, अगर इसके साथ काम करोगे तो इसका देश में बहुत बड़ा नाम होने वाला है।'

    यह भी पढ़ें- Smriti Irani ने बच्चों के लिए लिखा खास मैसेज, एकता कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन

    झाड़ू-पोछा करती थीं स्मृति ईरानी

    स्मृति ईरानी ने आगे बताया, "जैसे ही पंडित जी ने अपना वाक्य खत्म किया। एकता जी तुरंत बाहर आईं और पूछा कि क्या साइन कर रही हो। मुझे उस वक्त कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक 1200-1300 रुपये मिलने वाले थे। मैं मैकडॉनल्ड्स में झाड़ू-पोछे की नौकरी कर रही थी, जिसमें महीने का 1800 मिल रहा था। इसलिए महीने से बेहतर मुझे दिन का 1200 मिल रहा था। मुझे किसकी दीदी बनना है, मुझे इससे कोई लेना-देना नहीं था।"

    Smriti Irani

    स्मृति ईरानी ने बताया कि एकता कपूर ने उनका कॉन्ट्रैक्ट फाड़ दिया और अपना डेली सोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए तुलसी के किरदार में कास्ट कर लिया था। स्मृति ने यह भी बताया कि वह जेट एयरवेज में काम करना चाहती थीं, ताकि वह अपने पिता के उधार लिए पैसे वापस कर सकें। जब वह इंटरव्यू देने गईं तो पर्सनैलिटी की वजह से रिजेक्ट हो गईं। फिर उन्होंने मैकडॉनल्ड्स में तीन-चार महीने काम किया।

    खबरें और भी

    एकता कपूर ने कर दिया था रिजेक्ट

    स्मृति ईरानी ने बताया कि उन्हें 'हम पांच' सीरियल में स्वीटी के रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था। ऑडिशन में उनसे कहा गया था कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर सही नहीं है। स्मृति ने खुलासा किया कि एस्ट्रोलॉजर के रिकमंड से पहले वह एकता कपूर से मिलने गई थीं। उनकी मां शोभा कपूर ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। हालांकि, तब एकता ने पहले लुक में ही स्मृति को रिजेक्ट कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: एकता कपूर ने फाड़ दिया था स्मृति ईरानी का कॉन्ट्रैक्ट, सालों बाद किया खुलासा