'पर्दा गिर गया पर...', तुलसी ने ली विदाई, क्योंकि सास भी कभी बहू थी के बंद होने पर Smriti Irani का आखिरी पोस्ट
स्मृति ईरानी ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी के बंद होने के बाद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर ...और पढ़ें

शो ऑफएयर होने पर स्मृति ईरानी ने शेयर किया पोस्ट/फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
बंद हुआ क्योंकि सास भी कभी बहू थी
स्मृति ईरानी ने आखिरी दिन की वीडियो की शेयर
सोशल मीडिया पर भावुक हुए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। स्मृति इरानी का सुपरहिट शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी अब ऑफ एयर हो चुका है। आज से एकता कपूर के इस कल्ट शो को टीवी पर समीक्षा जयसवाल स्टारर सुपरनैचुरल शो 'अप्सरा' रिप्लेस कर रहा है। इस शो के बंद होने पर हाल ही में सबकी प्यारी तुलसी उर्फ स्मृति ईरानी काफी इमोशनल हो गईं और उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए एक गुडबाय पोस्ट लिखा।
स्मृति ईरानी ने सेट से शेयर की लास्ट वीडियो
क्योंकि सास भी कभी बहू थी के बंद होने के बाद स्मृति ईरानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेट पर बिताए कुछ खास पलों की झलकियां शेयर की। इन पलों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "यह इमोशन की पूरी रोलर कोस्टर राइड है। कुछ पुरानी यादें ताजा हुईं, कुछ पलों को दोबारा जिया गया। जीवन के जाने-पहचाने और अनजाने पहलुओं को समेटते हुए एक नए सफर की शुरुआत हुई। दिल कभी नहीं थका। दिमाग हमेशा शांत रहा। शो में आए हर ट्विस्ट एंड टर्न के साथ आत्मा झूम उठी।"

'पर्दा गिर गया लेकिन कुछ पल रच दिए'
शो के बंद होने पर अपने इमोशन व्यक्त करते हुए स्मृति ईरानी ने आगे लिखा, "भावनाओं, पुरानी यादों और नई शुरुआत के बीच हम सबने मिलकर कुछ इतिहास तो रच दिए हैं, जो पर्दा गिर जाने के बाद भी हम सब तक सेलिब्रेट करेंगे, जब तक हम दोबारा नहीं मिलते। क्योंकि हम हैं राही प्यार के, फिर मिलेंगे चलते-चलते।"स्मृति ईरानी से पहले एकता कपूर ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गुडबाय पोस्ट किया था।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर फैंस बोले-हम अभी मिस कर रहे हैं
स्मृति ईरानी के इस फाइनल गुडबाय को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी काफी भावुक हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "आप लोग मत जाओ, हम तो आपको अभी से बहुत मिस कर रहे हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हम सीजन 2 के लिए आपको बहुत ज्यादा थैंक यू करते हैं। दिल मानने के लिए तैयार नहीं है कि सीजन 2 आज एंड हो रहा है। उम्मीद करते हैं कि आप तीसरे सीजन के साथ जल्दी लौटकर आए।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप हमेशा इसी तरह खुश रहना तुलसी मैम। मैं हमेशा आपको एडमायर करती हूं, सपोर्ट करती हूं और आपकी खुशी की कामना करती हूं।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।