Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान खान नहीं अब ये मशहूर पर्सनालिटी होस्ट करेगी Bigg Boss 17, खुद 'टाइगर 3' एक्टर ने किया खुलासा

    Updated: Sat, 28 Oct 2023 05:33 PM (GMT+05:30)

    कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 के आने वाले एपिसोड में काफी कुछ मजेदार होते देखने को मिलने वाला है। शो का पहला वीकेंड का वार खत्म हो चुका है और अब ...और पढ़ें

    Host Salman Khan from Bigg Boss 17.
    Host Salman Khan from Bigg Boss 17.

    HighLights

    1. सलमान खान हैं 'बिग बॉस 17' के होस्ट
    2. बिग बॉस 17 में आएगा नया होस्ट
    3. रविवार का एपिसोड सलमान नहीं करेंगे होस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 17' को शुरू हुए एक हफ्ते से ऊपर का समय बीत चुका है। नए सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े और पति-पत्नी के आपसी मुद्दे बातों ही बातों में उठते नजर आए। सलमान खान ने वीकेंड का वार में गलत करने वालों को कड़ी फटकार लगाई। कंटेस्टेंट्स अक्सर उनके गुस्से से डरे हुए नजर आते हैं। लेकिन अब कोई और होगा, जिसे घरवालों को उनके हर सवाल का जवाब देना होगा।

    'बिग बॉस 17' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान खुद किसी और के हाथों में अपनी कमान देते नजर आ रहे हैं। सलमान खान की जगह इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर्स लेंगे। हालांकि, इस होस्टिंग में ट्विस्ट है।

    'बिग बॉस 17' को होस्ट करेंगे ये एक्टर्स?

    मेकर्स की ओर से नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सोहेल और अरबाज खान 'बिग बॉस' हाउस में स्क्रिप्ट पढ़ते देखे जा सकते हैं। सोहेल बिना पढ़े कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाले ही होते हैं कि अरबाज उनसे कहते हैं, ''सोहेल ये क्या कर रहा है? ये कॉन्ट्रैक्ट है।'' इस पर सोहेल जवाब देते है, ''भाई का शो है, कॉन्ट्रैक्ट क्या पढ़ना। साइन तो कर लेंगे पर हम कर क्या रहे हैं।'' इसके बाद अरबाज कहते हैं कि हम बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं।

    इस कॉन्वरजेशन के बीच सलमान खान की एंट्री होती है और वो कहते हैं, ''गलत, फ्राइडे, सैटरडे मैं होस्ट करूंगा और तुम लोग संडे को रोस्ट करोगे। इसके बाद तीनों मोटरसाइकल पर बैठकर 'हैलो ब्रदर' की बैकग्राउंड म्यूजिक पर मस्ती करते हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    'बिग बॉस 17' अपडेट

    पहले वीकेंड का वार में कंगना रनोट ने एंट्री ली थी। वह यहां अपनी फिल्म 'तेजस' के प्रमोशन के लिए आई थीं। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन 'गणपत' को प्रमोट करने शो में पहुंचे थे। 'बिग बॉस 17' के ताजा अपडेट की बात करें, तो विक्की जैन को सलमान खान से डांट पड़ी। उन्होंने अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे को यह कह कर बेइज्जत किया 'तुमने मुझे दिया ही क्या है।' वहीं, अपकमिंग एपिसोड में समर्थ जुरेल वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेंगे।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: समर्थ जुरेल को अपने सामने देख ईशा मालवीय की हालत हुई खराब, फूट-फूट कर रोए अभिषेक कुमार