Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor ने खरीदा भगोड़े नीरव मोदी का Rhythm House, करोड़ों में हुई ये डील

    Updated: Thu, 24 Oct 2024 01:46 PM (IST)

    एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने मुंबई की फेमस आईकॉनिक प्रॉपर्टी रिदम हाउस खरीद लिया है। ये पूरी डील कई करोड़ों में हुई है। रिदम हाउस नीरव ...और पढ़ें

    सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा
    सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके करोड़पति बिजनेसमैन आनंद आहूजा का नाम इन दिनों सुर्खियों में है। ये दोनों भाने ग्रुप (Bhane Group) के सदस्य हैं और इन्होंने मुंबई का प्रतिष्ठित रिदम हाउस (Rhythm House) खरीदा है। ये प्रॉपर्टी इन्होंने 47.8 करोड़ रुपए में खरीदी है।

    इसी के साथ सोनम कपूर इंडस्ट्री की सबसे प्रभावशाली बिजनेसवुमेन में से एक भी बन गई हैं। पहले इस संपत्ति का मालिक नीरव मोदी था लेकिन अरबों डॉलर के बैंक कर्ज में फंसने के बाद इसे सीज कर दिया गया था। दिवालियापन कोर्ट की ओर से नियुक्त अधिकारी शांतनु टी रे ने इस बिक्री की जानकारी दी है।

    मुंबई की फेमस प्रॉपर्टी है रिदम हाउस

    ये एक म्यूजिक स्टोर है जो कभी भगोड़े करार दिए गए नीरव मोदी का हुआ करता था। साल 2018 में मोदी की कंपनी फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल के बैंक लोन चुकाने में चूक गई थी जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया था। रिदम हाउस मुंबई के काला घोड़ा जिले में है और 3,600 वर्ग फुट में फैला हुआ है। बंद होने से पहले ये स्टोर काफी ज्यादा मशहूर था। यहां दिग्गज म्यूजिशियन और बॉलीवुड एक्टर्स आया करते थे।

    यह भी पढ़ें: Sonam Kapoor पति आनंद और बेटे वायु के साथ चलीं लंदन, ससुर ने खरीदकर दिया 21 मिलियन पाउंड का घर?

    हालांकि 1990 में म्यूजिक चोरी और डिजिटल स्ट्रीमिंग के आने के कारण इसका डब्बा बंद हो गया। यह स्टोर संगीत वाद्ययंत्रों और विनाइल रिकॉर्ड के लिए फेमस है,जिसमें वर्षों से सीडी और डीवीडी को शामिल किया जा रहा है।

    फिल्मों में वापसी करेंगी सोनम कपूर

    नीरव मोदी ने 2017 में इसे करमली परिवार से रिदम हाउस खरीदा था। लेकिन उसके बाद इसके दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए थे। सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा से शादी की थी। इसके बाद साल 2022 में कपल ने अपने पहले बच्चे वायु कपूर आहूजा का स्वागत किया। वायु के जन्म के बाद से सोनम ने अभी तक बॉलीवुड में वापसी नहीं की है। फैंस को एक्ट्रेस के बड़े पर्दे पर लौटने का बेसब्री से इंतजार है।

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा भी एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं। उनका और बेटे आनंद आहूजा का बिजनेस इंडिया के अलावा लंदन में भी फैला हुआ है।

    यह भी पढ़ें: सालों बाद बिकिनी अवतार में दिखीं वायु की मम्मी Sonam Kapoor, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग