Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sumbul Touqeer ने सपनों के शहर मुंबई में खरीदा नया घर, वीडियो शेयर कर दिखाई एक झलक

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 26 Feb 2023 01:37 PM (IST)

    Sumbul Touqeer New House एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) बिग बॉस शो के बाद काफी चर्चा बटोर रही है। सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो ...और पढ़ें

    sumbul touqeer khan buy new house, sumbul touqeer khan video, Sumbul touqeer buy new home, Sumbul house, Sumbul home
    sumbul touqeer khan buy new house, sumbul touqeer khan video, Sumbul touqeer buy new home, Sumbul house, Sumbul home

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sumbul Touqeer New House: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) को शो में खूब प्यार मिला था। उन्होंने बिग बॉस हाउस में 18 हफ्ते बिताए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनैलिटी से अपने फैंस को रूबरू करवाया।

    शो खत्म हो गया है और एक्ट्रेस धीरे-धीरे अपने काम पर भी वापस लौट रही हैं। इसी बीच सुम्बुल ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्होंने अपने पिता और बहन के लिए प्यारा सा घर खरीदा है।

    सुम्बुल तौकीर खान ने खरीदा नया घर

    सुम्बुल तौकीर खान ने नये घर खरीदने के बारे में जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पर सुम्बुल ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। सुम्बुल ने वीडियो में बताया कि उन्होंने नया घर खरीदा है। वह अपने आशियाने को फिलहाल सजा रही हैं। घर में फिलहाल डेकोरेशन का कामकाज चल रहा है। अदाकारा ने इसके साथ ही अपने घर के इंटीरियर का काम देख रहीं डिजायनर से भी फैंस को मिलवाया। इतना ही नहीं अदाकारा अपने फैंस से भी इंटीरियर के सुझाव मांगती दिख रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- नया घर। फिलहाल काम जारी है। अपने आइडिया भेजें।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sumbul Touqeer (@sumbul_touqeer)

    यूजर्स दे रहे हैं बधाई

    इस वीडियो पर एक्ट्रेस के चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक ने कमेंट कर लिखा- आपको अपने नए घर में मंडली के सदस्यों के साथ अपना एक फोटो फ्रेम भी लगवाना चाहिए। बता दें बिग बॉस सीजन 16 में सुम्बुल तौकीर खान घर में हिस्सा लेने वाली सबसे कम उम्र की सदस्य रहीं थी। उनकी उम्र अभी केवल 19 साल की है।

    खबरें और भी

    शो को लेकर एक्साइटेड हैं सुम्बुल

    सुम्बुल वेब सीरीज 'डियर इश्क' (Dear Ishq) में अहम रोल निभाते नजर आएंगी। साथ ही एक्ट्रेस अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 'डियर इश्क' में लोग सुम्बुल का अलग अवतार देखेंगे। डियर इश्क रवींद्र सिंह की किताब ‘राइट मी ए लव स्टोरी’ पर आधारित है।

    यह भी पढ़ें- कुड़िए नी तेरी वाइब पर Monalisa ने लचकाई कमर, फैंस ने वीडियो देख लिखा- क्या बात है

    यह भी पढ़ें-  इवेंट में सोनम कपूर और शिल्पा शेट्टी ने अपने एथनिक लुक से लूटी महफिल, देखे वीडियो