यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sumbul Touqeer Khan के पिता करने जा रहे दूसरा निकाह, जानें कौन हैं एक्ट्रेस की होने वाली 'मम्मी'
सुम्बुल तौकीर खान के साथ ही उनके पिता तौकीर खान भी लोगों के बीच खासे चर्चित हो गए हैं। बिग बॉस 16 में आने के बाद लोगों को सुम्बुल की फैमिली के बारे मे ...और पढ़ें

HighLights
- सुम्बुल तौकीर खान के पिता तौकीर खान करने जा रहे दूसरी शादी
- एक्ट्रेस ने अपने बड़े पापा का किया धन्यवाद
- नई मम्मी के साथ ही सुम्बुल को मिलेगी एक छोटी बहन भी
नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन सीरियल 'इमली' में काम सुर्खियां बटोर चुकीं सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) आज किसी परिचय की मोहताज बनकर नहीं रह गईं हैं। 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में शामिल होने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में इजाफा देखने को मिला।
सुम्बुल अपने फादर तौकीर खान से काफी बॉन्ड शेयर करती हैं। उन्होंने अक्सर इस बात का जिक्र किया है कि उनके पिता ने उन्हें पूरी जिंदगी अकेले ही पाला है। लेकिन अब उनके पिता का यह अकेलापन भी जल्द दूर होने वाला है।
अकेले ही पाला दोनों बेटियों को
एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान के पिता जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। जी हां, यह सच है और इस गुड न्यूज को सुम्बुल ने ही कन्फर्म किया है। 19 साल की सुम्बुल ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपने पिता के दूसरी बार निकाह करने पर हामी भरी है। बता दें कि एक्ट्रेस जब छह साल की थीं, तभी उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था। इसके बाद तौकीर हसन ने सुम्बुल और उनकी छोटी बहन सानिया को अकेले ही पाला।

मां के साथ मिल रही छोटी बहन भी
सुम्बुल के पिता तौकीर खान जिनसे दूसरी बार निकाह करने वाले हैं, उनका नाम निलोफर है। उनकी एक बेटी भी है। ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुम्बुल ने बताया ''मैं पिता के लिए बेहद खुश हूं। मैं दोनों का अपनी फैमिली में स्वागत करती हूं। सिर्फ मां ही नहीं, बल्कि उनके साथ हमे एक छोटी बहन भी मिल रही है। हम सभी उत्सुक हैं। मेरे पिता ने हमेशा मुझे इंस्पायर किया है। मैं और मेरी छोटी बहन पापा के लिए बहुत खुश हैं।''
बड़े पापा का किया शुक्रिया
सुम्बुल ने अपने बड़े पापा इकबाल हुसैन खान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि उनके बड़े पापा ने इनके रिलेशन में अहम भूमिका निभाई है। बता दें कि सुम्बुल के बड़े पापा को बिग बॉस 16 हाउस में देखा गया था। वह फैमिली वीक में सुम्बुल से मिलने आए थे। अपनी मौजूदगी में उन्होंने सभी घरवालों को खूब हंसाया था।
खबरें और भी
कब होगी शादी?
बता दें कि तौकीर खान पेशे से कोरियोग्राफर बताए जाते हैं। वह निलोफर के साथ अगले हफ्ते निकाह करेंगे।