विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: एक और एक्टर ने छोड़ा ''तारक मेहता' शो? फीकी पड़ने वाली है टप्पू सेना की रौनक?

Published: Thu, 20 Jun 2024 06:16 PM (IST)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से अब तक कई एक्टर बाहर जा चुके हैं। कुछ स्टार्स ने पर्सनल लाइफ पर ...और पढ़ें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर नहीं आएगा ये एक्टर, (X Image)
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर नहीं आएगा ये एक्टर, (X Image)

HighLights

  1. टीवी का पॉपुलर सिटकॉम शो है
  2. कुश शाह ने छोड़ा शो
  3. टप्पू सेना के थे खास मेंबर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। एक और पॉपुलर एक्टर ने शो छोड़ दिया, लेकिन राहत की बात ये है कि इस बार मेकर्स के साथ अनबन वजह नहीं है। सोशल मीडिया पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक फैन वीडियो शेयर कर जानकारी दी कि टप्पू सेना का एक मेंबर शो से दूर होने वाला है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का एक बेहद फेमस सिटकॉम शो है। पिछले 15 सालों से ये फैंस के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि, अब दिशा वकानी (दयाबेन) से लेकर शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता) तक, कई स्टार्स शो छोड़ चुके हैं। इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है।

यह भी पढ़ें: TMKOC सेट पर जब दिलीप जोशी पर फेंकी गई कुर्सी, गुस्से से तिलमिलाए एक्टर ने दे डाली थी ये धमकी

किस एक्टर ने TMKOC से किया किनारा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) में गोली के किरदार से मशहूर कुश शाह शो की शुरुआत से ही साथ जुड़े हुए हैं। टप्पू सेना के सदस्य के किरदार में उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी बटोरी। कुश शाह को लेकर हाल ही में खबर आई कि उन्होंने शो छोड़ दिया है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रेडिट पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसने कुश शाह के तारक मेहता का उल्टा चश्मा से बाहर होने की जानकारी दी। हालांकि, जब एक्टर से न्यूज़18 शोशा ने संपर्क किया, तो उन्होंने कुछ भी कमेंट करने से मना कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

न्यूयॉर्क में कुश शाह से हाल ही में उनके एक फैन की अचानक मुलाकात हुई। फैन ने एक्टर के साथ फोटो ली और इसे फेसबुक पर पोस्ट किया। इसके साथ ही कैप्शन में हैरान करने वाली जानकारी दी। फैन ने दावा किया कि वो अचानक कुश शाह से मिले और इस दौरान एक्टर ने बताया कि न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: Gurucharan Singh: 25 दिन बाद घर लौटे 'रोशन सिंह सोढी', 'तारक मेहता...' एक्टर ने बताया इतने दिनों तक कहां थे गायब 

(All Photo Credit- X)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।