Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Taarak Mehta: बबीता जी की लेटेस्ट तस्वीर पर दिल हार बैठे हैं फैंस, कमेंट कर लिखा- 'जेठालाल का क्या होगा'

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sat, 06 May 2023 12:40 PM (IST)

    मुनमुन उन स्टार्स में से हैं जो प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्टिंग के साथ वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव र ...और पढ़ें

    Photo Credit: Munmun Dutta Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Munmun Dutta Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन।Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: टीवी का फेमस सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो की कहानी ही नहीं, बल्कि इसके किरदार भी दर्शकों के बीच खूब चर्चा में रहते हैं।

    शो में जहां एक तरफ जेठालाल के परिवार को खूब पसंद किया जाता है। वहीं, अय्यर फैमिली भी किसी मामले में उनसे पीछे नहीं है। दर्शकों के जेठालाल और  बबीता जी का कैरेक्टर सबसे ज्यादा पसंद आता है। दोनों के बीच की प्यार भरी नोकझोंक काफी पसंद की जाती है। इसी बीच बबीता जी की लेटेस्ट तस्वीर चर्चा में बनी हुई है।

    बबीता जी की तस्वीर ने जीता दिल

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बबीता जी का किरदार मुनमुन दत्ता निभा रही हैं। मुनमुन दत्ता एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। इसी बीच उनकी नई तस्वीरें सामने आई हैं।

    इन तस्वीरों में मुनमुन दत्ता का अंदाज देखते ही बन रहा है। फोटो में आप देख सकते हैं कि मुनमुन एक रेस्टोरेंट में बैठकर खाना एंजॉय करती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की टी-शर्ट कैरी की है। इस दौरान उनके मैसी हेयर और फेस ग्लो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।

    खबरें और भी

    तस्वीर पर कमेंट कर फैंस ने की जमकर तारीफ

    मुनमुन दत्ता की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। मुनमुन की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘किस किस को जेठालाल और बबीता की जोड़ी अच्छी लगती है।' एक ने लिखा, ‘कभी जेठालाल को भी कहिए हेल्दी खाने के लिए।' एक ने लिखा, ‘एक वीडियो जेठालाल जी के साथ भी बना लीजिए।' एक ने लिखा, 'जेठालाल का क्या होगा।' इस तरह के कई और कमेंट इस तस्वीर पर आ रहे हैं।