Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अगर आंसुओं को शब्दों में पिरो सकता तो कुछ लिख देता', पिता के निधन से टूटे तारक मेहता एक्टर Shailesh Lodha

    Updated: Fri, 30 Aug 2024 08:41 AM (IST)

    छोटे पर्दे के जाने माने एक्टर शैलेश लोढ़ा पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल बीते दिन उनके पिता का निधन हो गया है और इसकी जानकारी खुद अभिनेता ...और पढ़ें

    शैलेश लोढ़ा के पिता का निधन (Photo Credit: Instagram)
    शैलेश लोढ़ा के पिता का निधन (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. शैलेश लोढ़ा के पिता का हुआ निधन
    2. एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
    3. फैंस ने दी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस एक्टर, कवि और तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का जोधपुर में निधन हो गया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। ऐसे में उनके पोस्ट पर अभिनेता के फैंस समेत कई लोग उनके पिता को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    शैलेश ने शेयर किया भावुक नोट

    तारक मेहता फेम एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पिता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि जो भी हूं, आप की परछाई हूं। आज सुबह के सूरज ने जगत तो रोशन किया पर हमारी जिन्दगी में अंधेरा हो गया। पापा ने देह त्याग दिया। आंसुओं की भाषा होती तो कुछ लिख पाता। एक बार फिर से कह दीजिये ना, बबलू।

    यह भी पढ़ें: TMKOC: बीते 16 सालों में इतनी बदल गई तारक मेहता की स्टार कास्ट, गोली के अलावा इन एक्टर्स ने शो को कहा अलविदा

    फैंस दे रहे हैं श्रद्धांजलि

    अभिनेता के इस पोस्ट पर उनके फैंस एक्टर के पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि विनम्र श्रद्धांजलि। वहीं, दूसरे ने लिखा कि पिता तो पिता होते है। एक अन्य ने लिखा कि ओम शान्ति। इसके अलावा कई अन्य लोगों ने भी पोस्ट पर उनके पिता को श्रद्धांजलि दी।

    तारक मेहता शो से मिली पहचान

    बता दें कि शैलश लोढ़ा को छोटे पर्दे के फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता का किरदार निभा कर एक अलग पहचान मिली। आज सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, कुछ साल पहले ही शैलेश वो शो छोड़ चुके हैं। एक्टर होने के साथ-साथ अभिनेता एक कवि भी हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: TMKOC के प्रोड्यूसर असित मोदी के खिलाफ Shailesh Lodha ने जीता केस, बोले- 'लग रहा मैंने जंग जीत ली'