Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TMKOC: जेनिफर के शारीरिक शोषण मामले के बीच एक्स डायरेक्टर ने बताई सच्चाई, असित मोदी पर पड़ सकता है भारी

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 18 May 2023 09:03 AM (IST)

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jennifer Mistry तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो इन दिनों लगातार विवादों में है। शो में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाली ज ...और पढ़ें

    Photo Credit: Malav Rajda Jennifer Mistry Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Malav Rajda Jennifer Mistry Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Malav Rajda On Jennifer Mistry And Asit Modi: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल को इस शो से बड़ी पहचान मिली है। शो में जेनिफर के किरदार को काफी पसंद किया गया है।

    इन दिनों जेनिफर मिस्त्री लगातार खबरों में छाई हैं। जेनिफर ने हाल ही में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाए हैं। इसी के बाद ही तारक मेहता के मेकर्स ने उन पर अनुशासनहीन और गाली गलौज देने की बात कही है। वहीं, अब शो के एक्स डायरेक्टर मालव राजदा ने इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया है।  

    विवादों के बीच जानें क्या बोले मालव राजदा

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्स डायरेक्टर मालव राजदा ने हाल ही में इस पूरे में मामले को लेकर ई-टाइम्स से बात की। मालव ने जेनिफर के व्यवहार को लेकर कहा, ‘मैंने उनके साथ 14 सालों तक सेट पर काम किया है। वह सेट पर सबसे ज्यादा खुशमिजाज लोगों में से हैं। उनका व्यवहार हर किसी के साथ काफी अच्छा है, फिर चाहे वो टेक्निकल टीम हो, डायरेक्शन टीम हो, डीओपी हो, हेयर-मेकअप हो या फिर उनके को-स्टार्स सभी के साथ सेट पर उनके संबंध अच्छे थे। उन्होंने कभी भी सेट पर मेरे सामने किसी के साथ कोई बदसलूकी या फिर गाली-गलौज नहीं की।'

     शो को कभी उनकी वजह से नुकसान नहीं उठाना पड़ा

    मालव जादव ने असित मोदी के उन दावों पर भी बात की जिसमें उन्होंने कहा था कि जेनिफर अनुशासनहीन हैं। वह सेट पर हमेशा लेट आती हैं, जिसकी वजह से शो को काफी नुकसान उठाना पड़ा। मालव ने कहा, ‘जहां तक ये दावे किए जा रहे हैं कि वह सेट पर देर से आती थीं, तो मैं बता दूं कि पछले 14 सालों में मेरे सामने ऐसा कभी नहीं हुआ कि जेनिफर की वजह से मेरे शूट को नुकसान उठाना पड़ा हो। शो के कई अन्य कलाकार शूट पर देर से पहुंचते थे। हर कोई मुंबई के ट्रैफिक से वाकिफ हैं।'

     

    खबरें और भी