Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    18 साल बाद TMKOC का साथ छोड़ेंगे 'जेठालाल'? सामने आया Dilip Joshi का दो टूक बयान

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 09:29 AM (IST)

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल बनने वाले अभिनेता दिलीप जोशी ने हाल ही में शो छोड़ने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ...और पढ़ें

    अभिनेता दिलीप जोशी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    अभिनेता दिलीप जोशी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. तारक मेहता शो से दिलीप को मिली पहचान

    2. 18 सालों से जेठालाल बन लूटी महफिल

    3. शो छोड़ने को लेकर दिलीप ने किया रिएक्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अभिनेता दिलीप जोशी ने जेठालाल का किरदार निभाया है। करीब पिछले दो दशकों से वह इस भूमिका के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे हैं।

    हाल ही में ये चर्चा तेज हुई कि तारक मेहता शो की अन्य कास्ट के बाद अब दिलीप जोशी भी इस शो को अलविदा कहने जा रहे हैं। हालांकि, अब इन अफवाहों पर खुद दिलीप ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और मामले की पूरी जानकारी दी है। 

    क्या तारक मेहता शो छोड़ रहे हैं दिलीप

    अफवाहों पर रोक लगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि उस पर बात कर ली जाए। ऐसा ही कुछ किया अभिनेता दिलीप जोशी ने। पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि वह शो छोड़ने वाले हैं, शो में उनका स्क्रीनटाइम भी कम कर दिया गया है। अब हाल ही में इस शो के 18 साल पूरे होने के मौके पर दिलीप ने शो छोड़ने और स्क्रीन टाइम कम किए जाने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी।

    यह भी पढ़ें- 'जेठालाल' ने Rakesh Bedi के बारे में शेयर की पुरानी यादें, बोले- 'मैं उनके बारे में कुछ कहने लायक नहीं'

    dilip joshi jethalal

    उन्होंने कहा- इंटरनेट मीडिया के फायदे भी हैं और नुकसान भी। कुछ लोगों के लिए यह कमाने का जरिया भी हो गया है। व्यूज कमाने के लिए और लोगों का ध्यान खींचने के लिए ऐसी खबरें लोग प्रकाशित कर देते हैं। कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले कम से कम प्रोडक्शन हाउस से पूछ लें कि वह खबर सच है या नहीं।

    खबरें और भी

    dilip joshi jethalal (1)

    आजकल हर कोई इस होड़ में लगा हुआ है कि अगर उसने खबर तुरंत नहीं छापी, तो वह पीछे रह जाएगा। मैं उन मीडिया संस्थानों या इन्फ्लुएंसर्स की बात नहीं कर रहा, जो जिम्मेदारी से काम करते हैं, क्योंकि हर किसी को रोक पाना संभव नहीं है। यह बहुत बड़ा महासागर है।

    लेकिन मैं प्रतिष्ठित समाचार एजेंसियों और मीडिया संस्थानों से अनुरोध करूंगा कि कोई भी खबर प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले संबंधित प्रोडक्शन हाउस या उस व्यक्ति से पुष्टि जरूर कर लें कि वह खबर सही है या नहीं।

    जेठालाल से मिली पहचान

    दिलीप जोशी छोटे पर्दे से पहले हिंदी सिनेमा के एक मशहूर अभिनेता के तौर पर भी एक्टिव रहे हैं। लेकिन उनको सबसे अधिक लोकप्रियता कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल के तौर पर ही मिली है। सही मायनों में कहा जाए तो जेठालाल बनकर ही दिलीप को सिनेमा जगत में असली पहचान मिली है। 

    यह भी पढ़ें- 'दुश्मनी असित मोदी से थी तो...' Shailesh Lodha की बेटी की शादी से गायब दिखी TMKOC की पूरी टीम, फैंस पूछने लगे सवाल