Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के एथनिक लुक से लें इंस्पिरेशन

    By Jagran NewsEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 10:07 AM (IST)

    Ganesh Chaturthi 2023 गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है। इस त्योहार को हर कोई बहुत धूमधाम से मनाता है। ऐसे में इस दिन लोग खास तरह से तैयार भी होते ह ...और पढ़ें

    Celebrities Ethnic Looks On Ganesh Chaturthi 2023 (Photo Credit: Instagram)
    Celebrities Ethnic Looks On Ganesh Chaturthi 2023 (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. जल्द आने वाला है गणेश चतुर्थी का त्योहार
    2. गणेश चतुर्थी पर लें इन एक्ट्रेसेस के एथनिक लुक से इंस्पिरेशन
    3. लिस्ट में सारा अली खान से लेकर माधुरी तक शामिल

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ganesh Chaturthi 2023: इस साल पूरे देशभर में गणेश चतुर्थी 19 सितंबर, 2023 को सेलिब्रेट की जाएगी। इस खास दिन पर लोग अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आते हैं और 10 दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिव सीजन को धूमधाम से मनाते हैं।

    बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो इस दिन एथनिक लुक कैरी करती हैं। अक्सर उन एक्ट्रेसेस के चाहने वाले इस दिन उनसे इंस्पिरेशन लेते हैं। इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित, सारा अली खान, शिल्पा शेट्टी, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, कंगना रनोट जैसी कई ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा घर लेकर पहुंचे बप्पा, सालों से मना रहे हैं ये उत्सव

    माधुरी दीक्षित

    धक-धक गर्ल के नाम से फेमस माधुरी दीक्षित की अदाएं हर किसी को लुभाती हैं। वह जितनी वेस्टर्न आउटफिट में खूबसूरत लगती हैं, उतना ही एथनिक आउटफिट में माधुरी दीक्षित का नूर देखने को मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि गणेश चतुर्थी के विशेष अवसर का जश्न मनाने के लिए, उनका साड़ी वाला लुक महिलाओं के लिए एक परफेक्ट एथनिक आउटफिट इंस्पिरेशन है। माधुरी के कई ऐसे लुक हैं, जिसमें वह साड़ी पहने नजर आ रही हैं।

    सारा अली खान

    बॉलीवुड का हर सेलिब्रिटी सभी त्योहार को काफी धूमधाम से सेलिब्रेट करता है। सारा अली खान भी हर साल बप्पा का स्वागत करती हैं और गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करती हैं। इस खास मौके पर सारा अली खान का एथनिक लुक देखने को मिलता है। कभी साड़ी तो कभी सूट में सारा अली खान काफी जचती हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर उनके काफी एथनिक लुक हैं, जिसको हर कोई फॉलो कर सकता है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

    शिल्पा शेट्टी

    हर साल शिल्पा शेट्टी गणेश चतुर्थी का बेसब्री से इंतजार करती हैं। हर साल की तरह इस साल भी शिल्पा इस पर्व को काफी अच्छे से मनाएंगी। इस खास दिन पर शिल्पा अपने लुक को बेहद ब्यूटीफुल बनाती हैं। शिल्पा इस दिन साड़ी में कमाल की नजर आती हैं। अक्सर लोग एक्ट्रेस के एथनिक लुक को री ट्राई करते हैं।

    जाह्नवी कपूर

    फेस्टिव सीजन के दौरान अक्सर जाह्नवी कपूर के रॉयल लुक देखने को मिलते हैं। गणेश चतुर्थी पर भी जाह्नवी अपने लुक को खास बनाती हैं। पिछली बार भी जाह्नवी ने खूबसूरत साड़ी, झुमके और परफेक्ट मेकअप से अपने लुक को निखारा था।

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस को भी काफी मेंटेन रखती हैं। आलिया एथनिक आउटफिट में भी काफी गॉर्जियस नजर आती हैं। गणेश चतुर्थी पर आलिया के एथनिक लुक से आइडिया लिया जा सकता है। आलिया भट्ट अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।

    कंगना रनोट

    कंगना रनोट भी गणेश चतुर्थी के दिन घर में बप्पा की स्थापना करती हैं। इस खास दिन पर कंगना अपने लुक को एथनिक आउटफिट से कम्पलीट करती हैं और उनके ये लुक आम लोग भी फॉलो करते हैं। कंगना रनोट को अक्सर साड़ी या फिर सलवार सूट में देखा जाता है।

    यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi: बॉलीवुड के ये सेलेब्स धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं गणेश चतुर्थी, जानें किसका नाम है शामिल