यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
TMKOC की 'सोनू' 29 की उम्र में बनेंगी दुल्हनिया, मंगेतर संग बैचलर पार्टी करती हुईं स्पॉट
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah टीवी की पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाल कलाकार सोनू की भूमिका से शोहरत हासिल करने वालीं एक्ट्रेस झील ...और पढ़ें

HighLights
- झील मेहता करने जा रही हैं शादी
- तारक मेहता शो से मिली है खास पहचान
- कॉमेडी शो में निभाया था सोनू का किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के मशहूर शो के बारे में जिक्र किया जाए तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) का नाम उसमें जरूर शामिल होगा। शो के कई किरदार आज भी फैंस के जहन में मौजूद हैं, जिनमें चाइल्ड आर्टिस्ट सोनू यानी झील मेहता (Jheel Mehta) को भला कौन भूल सकता है। तारक के मेहता की टप्पू सेना का अहम हिस्सा रहने वालीं झील अब जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं।
झील मेहता अपने मंगेतर आदित्य संग जल्द ही शादी (Jheel Mehta Wedding) करने जा रही हैं। इसका अंदाजा उनके लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से आसानी से लगाया जा सकता है।
29 साल की उम्र में दुल्हनियां बनेंगी झील
कुछ दिन पहले झील मेहता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि वह अपने गले में ब्राइड टू वी का सैश गले में डाले हुए नजर आ रही हैं। जो इस बात की पुष्टि करता है कि अब टीवी एक्ट्रेस की शादी में बहुत कम समय बाकी रह गया है।
ये भी पढ़ें- गुमनामी के साये में TMKOC के 8 सितारे, जीवन गुजारने के लिए 'दयाबेन' कर रहीं ये काम

इसके अलावा अन्य फोटो को देखकर ये कहा जा सकता है कि समंदर किनारे वह अपने मंगेतर संग मिलकर अभी बैचलर पार्टी का मजा ले रही हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर झील की ये अनसीन फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं।

इस साल जनवरी में हुई सगाई
मालूम हो कि इस साल की शुरुआत में जनवरी में झील मेहता ने आदित्य संग सगाई रचाई थी। एक्ट्रेस के मंगेतर ने उनको फिल्मी स्टाइल में प्रपोज करते हुए रिंग पहनाई थी। सालों से आदित्य और झील एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब ये दोनों अपने रिश्ते को शादी का नाम देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि, अभी झील की शादी की डेट को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।