Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    The 50 Contestants: 30 कंटेस्टेंट्स के नाम हो गए फाइनल, एक महल में कैद होकर 50 सितारे खेलेंगे खतरनाक गेम!

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 08:44 AM (IST)

    कलर्स के नए रियलिटी शो 'द-50' में पहली बार ऐसा होगा जहां एक ही महल में 50 सितारे एक साथ नजर आएंगे। इस शो के तीन कंटेस्टेंट्स के नाम तो पहले ही फाइनल ह ...और पढ़ें

    द 50 के 30 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट हुई फाइनल/ फोटो- Instagram

    द 50 के 30 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट हुई फाइनल/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कलर्स अपने नए रियलिटी शो के साथ एक बार फिर से वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार है। उनके न्यू गेम रियलिटी शो का कॉन्सेप्ट क्या होगा, इसका पूरा अंदाजा अभी तक फैंस को नहीं मिला है। 

    करण पटेल, दिव्या अग्रवाल और मिस्टर फैजू ने तो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहले ही शो में पार्टिसिपेट करने की खबर को कन्फर्म कर दिया था। अब हाल ही में इस शो में पार्टिसिपेट करने वाले 50 कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है। कौन-कौन से सितारे बनेंगे 'द 50' का हिस्सा, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

    एक छत के नीचे गेम खेलेंगे ये 50 कंटेस्टेंट

    द 50 नामक पेज ने अपने एक्स अकाउंट पर 50 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट शेयर की है। इस लिस्ट में जिन 50 सेलिब्रिटीज का नाम शामिल है, उनमें  मोनालिसा ठाकुर, विक्रांत सिंह, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, चाय विद अहमद, रूद्र राणा, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, चाहत पांडे, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन, लवकेश कटारिया, प्रिंस नरूला, लक्ष्य कौशिक, रजत दलाल, हर्ष अरोड़ा, रुषाली यादव, रिद्धि डोगरा, करण पटेल, फैजू, दिव्या अग्रवाल, बसीर अली, मृदुल तिवारी, अभिषेक बजाज, अविनाश मिश्रा, प्रतीक सेजपाल, निकी तंबोली और उर्फी जावेद और उर्वशी ढोलकिया हैं।

    यह भी पढ़ें- एक फोन ने Ajay Devgn का किया भेजा फ्राई, 50 लोगों के तेवर कैसे संभालेगा 'सिंघम'? प्रोमो देख कन्फ्यूज हुए फैंस

    ये कुल 29 सितारों की लिस्ट है, इसके अलावा बाकी 21 लोग के नाम से पर्दा उठाना अभी बाकी है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक सिर्फ तीन नामों पर मुहर लगाई गई है। इस शो में टीवी और बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ कई इन्फ्लुएंसर्स भी दिखाई देंगे।

    खबरें और भी

    the 50

    कब से ऑनएयर होगा 'द 50'?

    द 50 की ऑनएयर डेट की बात करें तो ये शो 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) और कलर्स पर प्रसारित होगा। 'सिंघम' एक्टर अजय देवगन खुद भी इस बड़े गेम शो का प्रमोशन करते हुए नजर आए थे। हालांकि, इसका असली होस्ट कौन हैं, मेकर्स ने इस पर अभी भी सस्पेंस बनाया हुआ है। इस शो में सितारों को स्ट्रेटेजी बनाकर सोशल गेम प्ले खेलने हैं और अपना सर्वाइवल करना है।

    the 50

    आपको बता दें कि बानी जे का यह नया रियलिटी शो इंटरनेशनल शो 'लॉस-50' का इंडियन एडेप्टेशन है, जिसमें 50 सितारे एक महल में एक ही साथ रहने वाले हैं। इस रियलिटी शो की शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड में हुआ है, जहां भव्य भवन तैयार किया गया।

    यह भी पढ़ें- कातिल स्माइल और 33M फैंस; 'The 50' में तहलका मचाने आ रहा है सोशल मीडिया का सुपरस्टार