'मैं वहीं हूं जिसने तुम्हें...' Manoj Tiwari के दावे पर रवि किशन का पलटवार, कपिल के शो पर हुए सवाल-जवाब
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में रवि किशन, मलाइका अरोड़ा और ओरी मेहमान बने। कपिल ने रवि को मनोज तिवारी का एक वीडियो दिखाया, जिसमें मनोज ने दावा किया क ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो (The Great Indian Kapil Sharma Show) का सीजन 4 इस समय ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हर हफ्ते शो में नए गेस्ट आते हैं। इस पर शो की रौनत बढ़ाने आए मलाइका अरोड़ा, रवि किशन और ओरी नजर आए।
कपिल शर्मा ने रवि किशन को दिखाया वीडियो
मनोज तिवारी और रवि किशन को अक्सर उनके आपसी मजाक के लिए जाना जाता है। दोनों अक्सर एक-दूसरे की टांग खिंचाई किया करते हैं। लेटेस्ट एपिसोड में मनोज तिवारी और रवि किशन के लव हेट रिलेशनशिप में और घी डालने का काम करते हुए कपिल शर्मा ने रवि को एक वीडियो दिखाया। इस वीडियो में मनोज तिवारी दावा कर रहे थे कि रवि किशन को वो पॉलिटिक्स में लेकर आए।
यह भी पढ़ें- सास-बहू के सीरियल के लिए भी दिए जाएंगे नेशनल अवॉर्ड? TV स्टार्स के लिए Ravi Kishan ने उठाई मांग
रवि किशन पहले तो चुपचाप वीडियो देखते रहे, फिर मजाक में बोले, 'ये वो लोग हैं जो गांवों में भजन गाया करते थे। भगवान की कृपा से मेरी पहली फिल्म 'सैयां हमार' थी। फिर ये लोग आए। ये मुश्किल से चल पाते थे, हर कदम पर लड़खड़ाते थे। इनको चलना हमने सिखाया, ब्लैक कॉफी पीना हमने सिखाया।'
साथ में की थी कन्यादान की शूटिंग
रवि किशन बोले, 'ये आदमी मनोज बाबू, मनोज तिवारी, ये सब मेरे जूनियर हैं। हम फिल्म 'कन्यादान' की शूटिंग कर रहे थे। मनोज, क्या तुमको याद है बनारस घाट पर मेरे साथ 'कन्यादान' की शूटिंग? सर्दी का मौसम था। तुमने पहली बार इतना बड़ा फिल्म कैमरा देखा था। तुमने 35mm कैमरे को देखकर कहा कि यह तो बहुत बड़ा कैमरा है। मैं वही आदमी हूं, जिसने तुमको मुंबई घुमाया, संसद में बोलना सिखाया। वरना आपके पैर कांपने लगते। मैंने ही आपके कांपते पैरों को सहारा दिया था। मैंने ही आपको शब्दों का सही इस्तेमाल करना सिखाया था। इतना सब होने के बाद भी आप मेरी पीठ पीछे ऐसी बातें करते हैं।'
खबरें और भी
ये सुनते ही ऑडियंस से लेकर हर कोई ठहाके मारकर हंसने लगे। शो की शुरुआत कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की कव्वाली से होती है। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह जज के तौर पर नजर आते हैं।