Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 के बीच कपिल शर्मा के शो में पहुंचे रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर, 'सिद्धू' की एंट्री ने बनाया माहौल

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 05:37 PM (IST)

    द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो (The Great Indian Kapil Show Promo) नेटफ्लिक्स ने शेयर किया है। इस बार कपिल शर्मा के शो में भारतीय क्रिकेटर रोहित ...और पढ़ें

    कपिल शर्मा के शो में पहुंचे रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर, (Netflix Youtube)
    कपिल शर्मा के शो में पहुंचे रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर, (Netflix Youtube)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कपिल शर्मा एक बार फिर गुदगुदाने लौट आए हैं। कॉमेडियन द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) के साथ अपना फन दिखा रहे हैं। शो के पहले एपिसोड में कपूर फैमिली पहुंची थी। वहीं, अब दो नामी क्रिकेटर पहुंचे हैं।

    आईपीएल 2024 की चर्चा के बीच रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर, द ग्रेट इंडियन कपिल शो में रंग जमाने पहुंचे। इनके बाद शो में नवजोत सिंह सिद्धू भी पहुंचे और माहौल बना दिया।

    यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: मां नीतू कपूर के जेवर चुरा चुके हैं रणबीर कपूर, इस मजबूरी की वजह से उठाया था कदम!

    रोहित और श्रेयस की मस्ती

    द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो नेटफ्लिक्स ने शेयर किया है। प्रोमो में कपिल शर्मा, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर का स्वागत करते हुए नजर आए। इसके बाद होस्ट ने अपने मेहमानों के साथ खूब मस्ती भी की। रही सही कसर तब पूरी हो गई, जब पुराने जज लौट आए, लेकिन यहां भी एक ट्विस्ट था। दरअसल, कपिल शर्मा ही नवजोत सिंह सिद्धू बनकर स्टेज पर पहुंच गए और जज अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी भी छीन ली।

    रोहित ने खोले राज

    द ग्रेट इंडियन कपिल शो के मंच पर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर चियर लीडर बनकर डांस करते हुए भी नजर आए। इसके अलावा उन्होंने कपिल शर्मा के कई सवालों के जवाब भी दिए। शो में उन्होंने रोहित शर्मा से पूछा कि क्या आपको लोगों से कभी अजीब सलाह मिली है। इस पर जवाब देते हुए क्रिकेटर ने कहा कि हम जब भी एयरपोर्ट पर निकलते हैं, तो कानों में हेडफोन लगाकर निकलते हैं, ये स्टाइल मारने के लिए नहीं, लोगों से बचने के लिए होता है। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के क्रिकेटरों को सुस्त मुर्गे बताया।

    यह भी पढ़ें- Panchayat 3: बड़े ट्विस्ट के साथ लौटेगा 'गजब बेइज्जती' वाला ये एक्टर, फुलेरा गांव में लेगा सचिव जी की जगह?

    सिद्दू ने छीना अर्चना का सिंहासन

    द ग्रेट इंडियन कपिल शो में कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर के बाद कपिल शर्मा नवजोत सिंह सिद्धू बनकर पहुंचे। इसके बाद सबने मिलकर स्टेज पर क्रिकेट भी खेला। वहीं, प्रोमो का अंत तो सबसे मजेदार था, जब नवजोत सिंह सिद्धू बने कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह के सिंहासन पर जा बैठे। वहीं, अर्चना उनकी गोद में बैठी हुई दिखाई दीं। द ग्रेट इंडियन कपिल शो का ये एपिसोड आने वाले शनिवार को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।  

    खबरें और भी