Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Kapil Sharma Show: रणवीर सिंह की अर्चना पूरन सिंह के कपड़ों पर नजर, कहा, 'मेरे कपड़े भी...'

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Wed, 14 Dec 2022 04:13 PM (IST)

    The Kapil Sharma Show फिल्म सर्कस विलियम शेक्सपियर के प्ले द कॉमेडी आफ एरर्स पर आधारित है। वहीं फिल्म में रणवीर सिंह और वरुण का डबल रोल है। अब द कपिल ...और पढ़ें

    The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो काफी पसंद किया जाता है।
    The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो काफी पसंद किया जाता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो ने अपनी फिल्म सर्कस का प्रमोशन करने रणवीर सिंह पहुंचे हैं। इस अवसर पर उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के साथ जमकर मस्ती की है। उनके साथ सेट पर रोहित शेट्टी, पूजा हेगडे, जैकलिन फर्नांडिज भी नजर आए है। रणवीर सिंह ने इस अवसर पर ब्लू कलर की स्वेट शर्ट और येलो चेक पैंट पहन रखी थी। उन्होंने अर्चना पूरन सिंह को ट्रोल भी किया, जिन्होंने पिंक और लाल कलर की आउटफिट पहन रखी थी।

    अर्चना पूरन सिंह रोहित शेट्टी से पूछती है कि उन्हें शो में क्यों नहीं लिया गया

    सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो शेयर किया है। इसमें अर्चना पूरन सिंह रोहित शेट्टी से पूछ रही है कि उन्हें शो में क्यों नहीं लिया गया जबकि वह उनके साथ बोल बच्चन में काम कर चुकी है। इस पर रोहित शेट्टी उनसे कहते हैं कि वह उन्हें रणवीर की मां की तौर पर लेने जाते थे लेकिन तभी कपिल बीच में बोल पड़ते हैं, 'अरे वह हीरोइन सोच रही हैं।' इस पर सभी लोग हंसने लगते हैं। तब रणवीर सिंह कहते हैं, 'मेरे कपड़े भी पहन रखे हैं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

    यह भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez ने कभी नोरा फतेही को कटरीना कैफ से अच्छा बेली डांसर बताया था, अब कोर्ट में चल रहा है केस

    कपिल शर्मा ने दीपिका पादुकोण के स्पेशल नंबर करंट लगा रे पर भी बात की

    कपिल शर्मा ने दीपिका पादुकोण के स्पेशल नंबर करंट लगा रे पर भी बात की। उन्होंने यह भी कहा, 'हम लोग 5 घंटे का शो बना रहे हैं। दीपिका पादुकोण 10 मिनट के लिए आ जाती।' इस पर रणवीर सिंह हंसने लगते हैं। कपिल शर्मा रोहित शेट्टी से सर्कस के स्टारकास्ट के बारे में पूछते है। इसमें जॉनी लीवर और संजय मिश्रा, अनिल शर्मा, सिद्धार्थ जाधव, व्रजेश हिरजी, मुरली शर्मा, टीकू तलसानिया और विजय पाटकर की अहम भूमिका है। कपिल शर्मा रोहित शेट्टी से पूछते है, 'क्या इतनी बड़ी फिल्म बनाने के लिए गए कोई बैंक पर डाका डाला हैं।' इस पर पूजा हेगड़े कहती हैं, 'रोहित सर खुद एक बैंक है।' इस पर रोहित शेट्टी कपिल को ट्रोल करते हुए कहते हैं, 'मुझसे बड़ा बैंक तो यह है।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

    यह भी पढ़ें: Alia Bhatt के इंस्टाग्राम पोस्ट में ब्रांड को प्रमोट करना दीपिका पादुकोण को पड़ा भारी, जमकर हो रही हैं ट्रोल

    सर्कस 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है

    सर्कस 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सभी इसे लेकर बहुत उत्साहित है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)