यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'सोनू भिड़े' Palak Sindhwani के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे TMKOC मेकर्स? एक्ट्रेस ने बताया इसका सच
टेलीविजन इंडस्ट्री का पॉपुलर शो तारक मेहता का उलटा चश्मा लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय से ये शो कहानी से अलग एक्टर्स ...और पढ़ें

HighLights
- 16 वर्षों से बना हुआ है 'तारक मेहता...' शो
- पलक सिधवानी निभा रही हैं सोनू का किरदार
- पलक पर कानूनी कार्रवाई की तेज है चर्चा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के सबसे पुराने शो 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' पिछले कुछ वक्त से एक्टर्स और प्रोडक्शन टीम के बीच अनबन को लेकर चर्चा में है। कभी शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha), तो कभी जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल के मामलों के कारण ये शो सुर्खियों में बना रहा। अब शो की एक और एक्ट्रेस से जुड़ी एक खबर सामने आई है, जिससे 'तारक मेहता' शो एक बार फिर टीम में अनबन को लेकर चर्चा में आ गया है।
'तारक मेहता का उलटा चश्मा' में सोनू भिड़े का रोल करने वालीं पलक सिधवानी (Palak Sindhwani) को लेकर पिछले कुछ समय से एक नेगेटिव न्यूज वायरल हो रही है। खबर है कि उन पर कथित तौर से प्रोडक्शन हाउस के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने का आरोप है, जिसके चलते उन्हें कानूनी नोटिस भेजे जाने की प्लानिंग की गई है।
पलक सिधवानी को कानूनी नोटिस भेजेगा प्रोडक्शन हाउस?
सामने आई जानकारी के मुताबिक, नीला फिल्म प्रोडक्शंस जल्द ही इस मुद्दे पर उन्हें कानूनी नोटिस भेजने की योजना बना रहा है। एक्ट्रेस पर कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करते हुए थर्ड पार्टी एंडोर्समेंट का आरोप है। आरोप में ये कहा गया है कि उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट की महत्वपूर्ण शर्तों का उल्लंघन किया होगा, जिससे उनके कैरेक्टर, शो, कंपनी और प्रसारण मंच को काफी नुकसान हुआ होगा।
.jpg)
ऐसा लग रहा है कि उनकी वजह से शो काफी प्रभावित हुआ है। एक्ट्रेस को पहले चेतावनी देने के बाद प्रोडक्शन हाउस इस कदमों पर विचार कर रहा है। वहीं पलक सिधवानी ने इस तरह की खबरों पर रिएक्ट किया है।
खबरें और भी
पलक ने बताया क्या है सच
टाइम्स नाऊ/टेली टॉक को दिए इंटरव्यू में पलक सिधवानी ने इस खबर का सच बताया है। उन्होंने कहा, ''ये रिपोर्ट बिलकुल बकवास और बेफिजुल है। वह इस तरह का कंटेंट मेरा वर्जन लिए बिना कैसे लिख सकते हैं। दूसरे एक्टर्स भी एन्डोर्समेंट कर सकते हैं। मेरे और प्रोडक्शन टीम के बीच ऐसी वैसी कोई बात नहीं है।''