Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TMKOC: आपके एक इशारे पर एक्शन करते नजर आएंगे जेठालाल और दया, 'रन जेठा रन' का दिखा क्रेज

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 04:40 PM (IST)

    TMKOC सब टीवी के फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कई वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। यह शो 15 वर्ष से टीवी की दुनिया में राज कर रहा है। अ ...और पढ़ें

    File Photo of Dileep Joshi aka Jethalal and Disha Vakani aka Dayaben from Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah
    File Photo of Dileep Joshi aka Jethalal and Disha Vakani aka Dayaben from Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah

    नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: टेलिविजन इंडस्ट्री का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 15 वर्षों से दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रहा है। इतने वर्षों में शो से जुड़े कई किरदार बदले, लेकिन इस सीरियल की रफ्तार न धीमी हुई न कहीं रुकी। इस दौरान कई नए चेहरों को भी शो में देखा गया, जिन्होंने अपनी अदायगी से लोगों का दिल जीत लिया। अब एक बार 'तारक मेहता' के किरदार लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अलग अंदाज में।

    नए अंदाज में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'

    मेकर्स ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की लोकप्रियता को एक कदम आगे बढ़ाते हुए 'रन जेठा रन' गेम शो लॉन्च किया है। इस गेम में शो से जुड़े सभी किरदार कार्टून अवतार में देखने को मिलेंगे। शो में पिछले काफी समय से गायब रहने वालीं दया बेन (Dayaben) यानी कि दिशा वाकानी (Disha Vakani) भी यहां दिखाई देंगी। इतना ही नहीं, बल्कि पत्रकार पोपटलाल अपनी दुल्हनिया की तलाश में किसी न किसी के साथ नैन लड़ाते देखे जाएंगे।

    शो में हुई नए टप्पू की एंट्री

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। हाल में सीरियल में नए टप्पू यानी कि नीतिश बलूनी की एंट्री को दिखाया गया। यह पहली बार नहीं है, जब टप्पू के किरदार को निभाने वाले चेहरो को बदल दिया गया हो। इससे पहले भव्य गांधी और फिर राज अनादकट ने भी शो छोड़ दिया।

    इतना ही नहीं, बल्कि इन 15 वर्षों में अंजिला तारक मेहता, रौशन सिंह सोढ़ी और तारक मेहता का कैरेक्टर प्ले करने वाले सेलेब्स ने भी शो छोड़ दिया, जिसके बाद इन किरदारों को निभाने के लिए नए चेहरे की एंट्री हुई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 के बाद नहीं हुआ अंकित-प्रियंका का ब्रेकअप, इस वीडियो में फैंस को देखने को मिलेगा दोनों का रोमांस!

    यह भी पढ़ें: Shalin Bhanot: बाबा भोलेनाथ की शरण में पहुंचे शालीन भनोट, अपनी शालीनता से जीत लिया लोगों का दिल, वीडियो वायरल