Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KBC 16 में पूछे गए इन 5 सवालों का जबाव देना साबित होगा टेढ़ी खीर, धरा रह जाएगा सारा ज्ञान

    Updated: Fri, 20 Sep 2024 05:55 PM (IST)

    Kaun Banega Crorepati 16 छोटे पर्दे के मशहूर रियलिटी टीवी शो के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें कौन बनेगा करोड़पति क नाम जरूर शामिल होगा। फिलहाल केबी ...और पढ़ें

    रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 16 (Photo Credit-Jagran)
    रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 16 (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो है KBC 16
    2. कौन बनेगा करोड़पति 16 में पूछे गए ये पेंचिदा सवाल
    3. इन सवालों के आगे कम पड़ेगा आपका ज्ञान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महानायक अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) इस समय दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। केबीसी सीजन 16 (KBC 16) ने इस साल छोटे पर्दे पर लगभग आधा सफर तय कर लिया है। इस दौरान शो में कुछ ऐसे सवाल पूछे गए हैं, जिनके जबाव देना हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट्स के लिए टेढ़ी खीर से कम साबित नहीं हुआ है।

    आइए इस लेख में हम आपको अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के इस रियलिटी शो में इस साल दागे गए टॉप-5 सवालों के बारे में डिटेल्स में बताने जा रहे हैं

    केबीसी 16 के पेंचिदा टॉप-5 सवाल

    ऑस्कर जीतने वाला पहला भारतीय कौन?

         ए आर रहमान             सत्यजीत रे
         गुलजार             भानू अथैया

    ये भी पढ़ें- KBC 16: एक-दूसरे को ब्लैकमेल करते थे Amitabh Bachchan और उनके छोटे भाई, बिग बी ने खोला परिवार का राज

    ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन हैं?

       पी.टी. उषा     कर्णम माल्लेश्वरी
       मैरी कॉम     साइना नेहवाल

    कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?

       भारत         कोलंबिया
       ब्राजील         इंडोनेशिया

    भारतीय राज्य नागालैंड की आधिकारिक भाषा कौन सी है?

        हिंदी      इंग्लिश
        नागा      असामी

    भाखड़ा-नांगल बांध किस नदी पर बनाया गया है?

         गंगा       नर्मदा
        यमुना       सतलुज

    आइए जानते हैं इनके सही जबाव

          सवाल        उत्तर
        पहला सवाल     भानु अथैया
        दूसरा सवाल    कर्णम माल्लेश्वरी
        तीसरा सवाल      ब्राजील
        चौथा सवाल      अंग्रेजी
        पांचवा सवाल     सतलुज नदी

    कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के ये पांच ऐसे सवाल हैं, जिनके जबाव थोडे़ से पेचिंदा थे। लेकिन अगर आपका हाथ GK में काफी मजबूत है तो आपके लिए ये आसान भी हो सकते हैं। 

    ये भी पढ़ें- KBC 16: अमिताभ बच्चन से कंटेस्टेंट ने पूछा पत्नी जया से जुड़ा पर्सनल सवाल, बिग बी बोले- हमको बहुत तकलीफ होती है

    खबरें और भी