Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sheezan Khan Eid Celebration: परिवार के साथ शीजान खान ने मनाई ईद, एक्स गर्लफ्रेंड तुनिषा को किया याद

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 23 Apr 2023 06:52 PM (IST)

    Sheezan Khan Eid Celebration शीजान खान ने अपने परिवार के साथ ईद मनाई। सोशल  मीडिया पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। शीजान की बहन और टीव ...और पढ़ें

    Sheezan Khan Eid Celebration,  Sheezan Khan Eid,  Sheezan Khan, Eid 2023
     Sheezan Khan Eid Celebration,  Sheezan Khan Eid,  Sheezan Khan, Eid 2023

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Sheezan Khan Eid Celebration: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा केस में जेल की सजा काटकर लौटे टीवी एक्टर शीजान खान ने 22 अप्रैल को अपने परिवार के साथ ईद मनाई। सोशल  मीडिया पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। शीजान की बहन और टीवी एक्ट्रेस रही फलक नाज  ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो साझा की है।

     शीजान खान की ईद

    ईद के मौके पर शीजान खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे उनकी बहन और उनके कजिन ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस खास मौके पर एक्टर व्हाइट कुर्ता पजामा पहने नजर आए। इस फोटो में वह अपने परिवार के साथ ईद एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं।

    बहनों संग दिए पोज

    इस फोटो में जीशान अपनी दोनों बड़ी बहने फलक नाज और शफक नाज के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। शीजान की दो बड़ी बहन हैं, फलक नाज और शफक नाज, दोनों ही टीवी एक्ट्रेसेज हैं। जेल से बाहर आने के बाद से ही वह इंस्टाग्राम पर लगातार एक्ट्रेस की याद में तरह-तरह के पोस्ट करते रहते हैं। अब ईद के मौके पर भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक नोट लिखा था।

    शीजान खान को आई तुनिषा की याद

    शीजान जब से घर वापस लौटे है वह इंस्टाग्राम पर एक्स गर्लफ्रेंड तुनिषा की याद में आए दिन कविताएं लिखते है। अब ईद के मौके पर एक्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'जो दूर है नजर से उस, उस चांद को भी चांद मुबारक- शीजान खान।' यहां उन्होंने तुनिषा को चांद कहा था।

    खबरें और भी

    इन शोज में नजर आ चुके हैं शीजान

    एक्टर ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने फेमस 'जोधा अकबर' सीरियल में यंग अकबर का किरदार निभाया था। पिछले कुछ दिनों से वह‘अली बाबा’ शो में नजर आ रहे थे, लेकिन तुनिषा की मौत के बाद उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। हालांकि फैन्स को इस शो में शीजान की याद आती है। कुछ तो कहते हैं कि जबसे इन्होंने शो छोड़ा है, तब से उन्होंने इसको देखना भी बंद कर दिया है। अब देखते है क्या एक्टर फिर से इस शो में वापसी करते है या नहीं।