विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टेलीवुड में रक्षा-बंधन: किसी को बहन में ही दिखता है भाई, कोई टेक्नीशियंस को बांधती है राखी

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 07 Aug 2017 12:34 PM (IST)Updated: Mon, 07 Aug 2017 12:57 PM (IST)

भाई और बहन के प्यार से बंधे रक्षा-बंधन त्योहार पर कैसी रहती है इनकी बांडिंग, ये बताया टीवी के कलाकारों ने।

टेलीवुड में रक्षा-बंधन: किसी को बहन में ही दिखता है भाई, कोई टेक्नीशियंस को बांधती है राखी
टेलीवुड में रक्षा-बंधन: किसी को बहन में ही दिखता है भाई, कोई टेक्नीशियंस को बांधती है राखी

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। देश भर में रक्षा-बंधन का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। टेलीवुड के स्टार्स भी चाहे जितने बिज़ी हों, पर बहनों के त्योहार का ये ख़ास दिन नहीं भूलते। भाई और बहन के प्यार से बंधे रक्षा-बंधन त्योहार पर कैसी रहती है इनकी बांडिंग, ये बताया टीवी के कलाकारों ने।  

करन वाही:

रक्षा-बंधन इस बार मैं अपनी बहन के साथ मना रहा हूं दिल्ली में। मेरी अपनी कोई बहन नहीं है, ना ही भाई है।लेकिन मेरे कई सारे कजिन्स हैं और कई सालों से मैं उनके साथ राखी का त्योहार नहीं मना पाता, इसलिए इस बार मैं उनसे मिलने जा रहा हूं। ख़ास बात यह है कि मैं जाऊं या ना जाऊं मेरी बहनें मेरे लिए राखी ज़रूर भेजती हैं। इस बार मिलकर हम बचपन की यादों को ताज़ा करेंगे। 

यह भी पढ़ें: ये 11 फ़िल्में बनी हैं ऐसे विषयों पर, जिन्हें फ़ैमिली में डिस्कस करना मना है

शशांक व्यास:

मैं राखी का त्योहार हर साल सेलेब्रेट करता हूं। मुझे अब भी याद है, एक साल मैं अपनी बहन के साथ एक फ़िल्म देखने चला गया था, लेकिन उसी दौरान राखी बांधने का मुहूर्त निकल गया। इसके बाद हमें खूब डांट पड़ी थी। इस साल मैं कोलकाता में ही हूं, ताकि अपनी बहन के साथ इस दिन को सेलेब्रेट कर सकूं। बड़ी बहनें हमेशा प्रोटेक्टिव होती हैं और इसलिए मैं इस दिन का हमेशा इंतज़ार करता हूं।

 

शरदुल पंडित:

मैं इस साल इंदौर में हूं अपने होम टाउन में, जहां मैं अपनी बहन और भांजे के साथ यह दिन सेलेब्रेट करूंगा। मेरे लिए वह मोमेंट और राखी सबसे ख़ास थी, जब मेरी बहन ने चॉकलेट से मेरे लिए ताजमहल बना दिया था। मेरी बहन की सबसे ख़ास बात यह है कि वह बहुत नेक दिल की है और मैं उससे हमेशा अच्छाई लेने की ही कोशिश करता हूं।

यह भी पढ़ें: 

वाहबिज़ दोराबजी:

मेरे भाई का नाम डैनियल है। हम दोनों व्यवहार में बिल्कुल एक-दूसरे के अॉपोज़िट हैं। मैं अधिक वाइब्रेंट और हाइपर हूं। वह बहुत शांत, कंपोज्ड और सॉर्टेड है। हम दोनों अलग-अलग शहरों में हैं, तो हर राखी पर मिलना नहीं हो पाता है, लेकिन हम जब भी मिलते हैं, वह मुझे शॉपिंग ज़रूर करवाता है और वह मोमेंट मेरे लिए ख़ास हो जाता है।

शक्ति अरोड़ा:

मेरी दो बहने हैं संगीता खन्ना और प्रीति घई। अभी मैं इंडोनेशिया में हूं, तो ज़ाहिर है, उन दोनों से मिलना नहीं हो पा रहा है। एक बहन टेक्सास में रहती है और दूसरी मुंबई में, लेकिन हम वीडियो कॉल के ज़रिए यह दिन सेलेब्रेट करेंगे। हम लोगों की कोशिश होती थी कि चाहे कुछ भी हो जाये आज के दिन हम सभी एक साथ गुज़ारें। वह सारे गेट-टुगेदर मुझे याद आते हैं। मेरी दोनों बहनें हमेशा मुझे सही एडवाइस देती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: टेलीवुड की ये मॉम रियल लाइफ़ में हैं काफी यंग, उम्र जानकर चौंक जाएंगे

अर्जन बाजवा:

मेरी लगभग 15 बहनें हैं कजिन्स को मिलाकर। सभी यूएसए और कनाडा में रहती हैं, लेकिन सभी मेरे लिए राखी ज़रूर भेजती हैं। मेरी एक बहन दीपिका यहां रहती है और सारी बहनों की राखी वही मेरी कलाई पर बांध देती है। मुझे बेहद ख़ुशी होती है कि मैं इतनी सारी बहनों का भाई हूं।

मृणाल जैन- रश्मि देसाई:

मृणाल कहते हैं, ''मैं रश्मि देसाई को अपनी बहन मानता हूं और मेरी कोशिश यही होती है कि आज के दिन हम साथ हों। इस बार मैं इंडोनेशिया में हूं, लेकिन हम वीडियो कॉल से बात ज़रूर करेंगे।'' वहीं रश्मि बताती हैं कि मृणाल मेरे लिए सगे भाई से भी बढ़कर है। वह एक कॉल पर मेरी सारी परेशानियों को सॉल्व करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। हम दोनों को अगर किसी फ़िल्म में भाई-बहन के रूप में कास्ट किया जाये तो मुझे लगता है कि हम बेस्ट भाई बहन साबित होंगे।

प्रिंस नरुला:

रक्षा-बंधन का मैं हमेशा से इंतज़ार करता रहता था, क्योंकि मेरी बहनें मुझसे बहुत क्लोज़ हैं। मैं हमेशा सबके लिए तोहफे़ खरीदने के लिए पैसे बचाने में जुटा रहता था। हर साल की तरह मैं उन्हें हमेशा अपने पैसों से ही गिफ्ट देता हूं। पिछले साल तो मैंने उन्हें ब्लैंक चेक भेजा था ताकि वह जो भी चाहें खरीद लें, इस साल मैं उनके साथ हूं तो मुझे लगता है कि मैं खुद ही गिफ्ट दूंगा।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड महारथी जहां हो रहे फ़ेल, वहीं जारी है बाहुबली का खेल

सौम्या टंडन:

मेरे कोई भाई नहीं है, लेकिन मुझे याद है, राखी के दिन मैं अपनी बहन को राखी बांधती थी और वह मेरी सारी प्रॉब्लम को सॉल्व कर देती थी। अगर स्कूल में कोई लड़का मुझे तंग कर दे तो मेरी बहन उनसे भी लड़ लेती थीं।मेरे लिए तो वही भाई है।

ग्रेसी सिंह:

मैं हर साल रक्षा-बंधन पर ब्रह्मकुमारी जाती हूं और मैं इस दिन को इसी तरह सेलेब्रेट करती हूं। साथ ही संतोषी मां के सेट पर मैं सारे टेक्नीशियंस को राखी बांधती हूं। चूंकि ये सभी काफी मेहनत करते हैं। तभी हमारा शो हिट हो पाता है। मैं इन सबको आज के दिन शुक्रिया कहना चाहूंगी।

युक्ति कपूर:

जब मैं छोटी थी, तो मेरे भाई मुझे काफी गिफ्ट्स देते थे। उस वक्त इन गिफ्ट्स की अहमियत समझ नहीं आती थी, लेकिन आज जब सबसे दूर हूं तो इस दिन को काफ़ी मिस करती हूं। मुझे उस वक्त ढेर सारे तोहफे़ मिलते थे।ख़ास तौर से टेडी बियर्स मेरा फेवरिट था। मेरे घर में टेडी बियर्स का काफी कलेक्शन है।

 

शरद मल्होत्रा:

मेरी बहन कोलकाता में रहती है और मैं उसके साथ आज का दिन हमेशा सेलेब्रेट करना पसंद करता हूं। वह मेरे साथ हमेशा रहती है और जब भी मुझे कोई परेशानी हो, मैं उससे ही अपने मन की बात शेयर करना पसंद करता हूं। इस बार मैंने उसे सरप्राइज़ देने की कोशिश की है कि मैं कोलकाता में हूं।

यह भी पढ़ें: नेपोटिज़्म पर इन 12 सेलेब्रिटीज़ का है ये कहना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।