TV पर बनीं कान्हा की 'यशोदा मैया', एक्टिंग छोड़ कमा रही हैं करोड़ों, 33 साल बाद बदली पूरी काया
33 साल पहले दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कल्ट शो श्री कृष्णा में मैया यशोदा का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस आज मोटा पैसा कमा रही हैं। ...और पढ़ें
-1778409669144_m.webp)
श्री कृष्णा शो की एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)
HighLights
1993 में टेलीकास्ट हुआ था श्री कृष्णा शो
इस एक्ट्रेस ने निभाया था यशोदा मैया का रोल
एक्टिंग छोड़ अब कमा रही हैं मोटा पैसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर सिनेमा जगत के वह फिल्ममेकर्स थे, जिन्होंने कई शानदार मूवीज के अलावा दूरदर्शन पर एक से एक बेहतरीन माइथोलॉजिकल शोज भी बनाए। दूरदर्शन की रामायण के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है, लेकिन श्री कृष्णा भी वह पौराणिक कहानी वाला धारावाहिक रहा, जिसके लिए रामानंद सागर चर्चा में रहे थे।
आज इस लेख में हम आपको श्री कृष्णा (Shri Krishna) में मैया यशोदा का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक्टिंग छोड़कर करोड़ों में कमाई कर रही हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन हैं-
टीवी पर बनीं मैया यशोदा
जिस अभिनेत्री के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह छोटे पर्दे की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार हैं। इनका नाम दामिनी कंवल शेट्टी (Damini Kanwal Shetty) है। जी हां दामिनी ने ही रामानंद सागर के पॉपुलर शो श्री कृष्णा में मैया यशोदा की भूमिका निभाई थी। 1993 में दूरदर्शन पर प्रसारित होना वाला ये दामिनी के एक्टिंग करियर के लिए एक मील का पत्थर माना जाता है।
यह भी पढ़ें- Alif Laila में 'जिन्न' बना था ये एक्टर, रातोंरात शोहरत पाकर अब ऐसे कर रहा है गुजारा

जिस शानदार तरीके से उन्होंने इस किरदार को अदा किया, उसके लिए दामिनी कंवल शेट्टी को आज भी याद किया जाता है।करियर के पीक पर आकर दामिनी ने एक्टिंग से नाता तोड़ लिया और फिल्ममेकिंग की दुनिया में कदम रखा।
खबरें और भी

मौजूदा समय में वह बतौर निर्माता अपने पति राज शेट्टी संग मिलकर एटरनल फ्लेम प्रोडक्शन (Eternal Flame Productions) के बैनर तले मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों का निर्माण करती हैं।
View this post on Instagram
इतना ही नहीं दामिनी फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखती हैं और साथ ही उनका डायरेक्शन भी करती हैं। इस तरह से 33 साल बाद दामिनी कंवल शेट्टी कैमरे के पीछे रहकर सिनेमा जगत में फेम और मनी दोनों कमा रही हैं। साथ ही आज के दौर में उनका लुक कितना बदल गया है, उसका अंदाजा इन तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है।
दामिनी कंवल शेट्टी के पॉपुलर शोज
सिर्फ श्री कृष्णा शो ही नहीं बल्कि बतौर एक्ट्रेस दामिनी कंवल शेट्टी अन्य कई मशहूर धारावाहिकों में नजर आईं, जिनके नाम इस प्रकार हैं-
परंपरा
श्री कृष्णा
अलीफ लैला
जी हॉरर शो
वो हुए ना हमारे
इस तरह के कई शोज के जरिए पर दामिनी कंवल शेट्टी ने छोटे पर्दे पर अपनी शानदार एक्टिंग का जलवा बिखेरा।
यह भी पढ़ें- दूरदर्शन पर Ramayan से ज्यादा कल्ट था ये माइथोलॉजिकल शो, 221 एपिसोड तक चली थी धार्मिक गाथा