Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BB OTT 2: उर्फी जावेद ने आकांक्षा पुरी को 'बैड किसर' कहने पर जद हदीद की लगाई क्लास, की पूजा भट्ट की तारीफ

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 02 Jul 2023 11:44 AM (IST)

    Uorfi Javed On Jad Hadid रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में जद हदीद और आकांक्षा पुरी ने एक टास्क के दौरान एक-दूसरे को लिप-लॉक किया था। बाद में जद ने ...और पढ़ें

    Uorfi Javed bashes out Jad Hadid for calling Akanksha Puri Bad Kisser. Photo-Instagram
    Uorfi Javed bashes out Jad Hadid for calling Akanksha Puri Bad Kisser. Photo-Instagram

    HighLights

    1. जद हदीद पर भड़कीं उर्फी जावेद
    2. उर्फी जावेद ने पूजा भट्ट का किया सपोर्ट
    3. उर्फी जावेद ने पूजा भट्ट को बताया अमेजिंग

     नई दिल्ली, जेएनएन। Uorfi Javed On Jad Hadid: पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' (Bigg Boss OTT Season 2) का पिछला हफ्ता 'किस विवाद' के चलते सुर्खियों में रहा। एक टास्क के दौरान जद हदीद और आकांक्षा पुरी ने लिप-लॉक किया, जिसकी वजह से काफी बवाल हुआ। उर्फी जावेद ने इस पर रिएक्शन दिया है।

    उर्फी जावेद ने किया पूजा भट्ट का सपोर्ट

    एक्ट्रेस से फैशनिस्टा बनीं उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपनी राय खुलकर देती हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट कर पूजा भट्ट का सपोर्ट किया है।

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "ईमानदारी से कहूं तो पूजा भट्ट बहुत क्लासी और सभ्य हैं। जिस तरह जद ने किस को एन्जॉय करने के बाद आकांक्षा को बुरा किसर कहा और पूजा भट्ट ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई। वह अमेजिंग हैं। वह मजबूत, खुलकर बोलने और अच्छा व्यवहार करने वाली हैं।"

    जद हदीद-आकांक्षा पुरी के किस विवाद पर मचा था बवाल

    बीते दिनों एक एपिसोड में अभिनव शुक्ला ने जद हदीद और आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) को किस करने का टास्क दिया था और दोनों ने इसे एक्सेप्ट किया और कैमरे के सामने टास्क को पूरा किया। किस के बाद जद ने आकांक्षा को 'बुरा किसर' बताया, जिसके बाद पूजा भट्ट ने उन्हें टोकते हुए क्लास लगाई। जद ने आकांक्षा के अलावा बेबिका धुर्वे पर भी विवादित कमेंट किया था।

    सलमान खान ने लगाई जद को फटकार

    शनिवार को वीकेंड का वार में सलमान खान ने जद की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि उनकी हरकत की वजह से वह लगभग शो छोड़ने वाले थे, क्योंकि उन्होंने सीजन के शुरू होने से पहले वादा किया था कि वह इस शो को संस्कारी बनाएंगे। सलमान ने कहा कि आजतक उनकी फिल्मों में इस तरह के सीन नहीं हुए और वह उनके शो में ऐसा कर रहे थे। सलमान खान ने जद को निकालने की भी धमकी दी थी।

    खबरें और भी

    बात करें उर्फी जावेद की तो वह 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 1' का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, उन्हें पहले हफ्ते ही एविक्ट कर दिया गया था। पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था।