यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uorfi Javed New Look: मास्क लगाकर रेड नेट ड्रेस में नजर आईं उर्फी जावेद, यूजर बोले- 'राज कुंद्रा से लिया है'
Uorfi Javed New Look बिग बॉस ओटीटी और सोशल मीडिया पर फैशन से अपनी पहचान बना चुकी उर्फी जावेद आए दिन अपने नए लुक से लोगों को हैरान कर देती हैं। उर्फी ल ...और पढ़ें

HighLights
- उर्फी जावेद का नया लुक आया सामने
- ऑल-रेड नेट ड्रेस में दिखाई दी एक्ट्रेस
- लोगों ने किए ऐसे कमेंट
नई दिल्ली, जेएनएन। Uorfi Javed New Look Video: उर्फी जावेद का अजीबोगरीब फैशन सेंस थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक्ट्रेस आए दिन अपने अतरंगी लुक में फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कई बार तो वह ब्लेड से लेकर बालों वाली कंघी तक ऐसी-ऐसी चीजों से ड्रेस बना कर पहन लेती हैं, जिसे देख कर हर कोई चौंक जाता है।
उर्फी जावेद अपने फैशन की वजह से ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा पहना, जिसे देखकर इंटरनेट पर तहलका मच गया। उनके इस नए स्टाइल और फैशन को देख कर हर कोई हैरान रह गया है। एक्ट्रेस अपने फैशन से अक्सर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं, जो लोगों की सोच से परे होते हैं।
उर्फी जावेद ने पहनी नेट की ड्रेस
उर्फी जावेद अपने फैशन की वजह से सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं। यूजर भी अब उनके नए-नए लुक का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में, उर्फी ने अपना एक नया वीडियो और कुछ फोटो शेयर किए हैं। इस वीडियो और फोटो में वो नेट की ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने इस बार ऑल-रेड कलर की नेट वाली ड्रेस पहनी है।
सिर्फ इतना ही नहीं, इस नेट ड्रेस के साथ उन्होंने ऊपर रेड कलर का श्रग भी डाल रखा है। एक्ट्रेस ने इस बार अपना चेहरा ड्रेस के साथ मैच करते हुए रेड क्रिस्टल मास्क से कवर कर रखा है। वीडियो में वह मास्क पहने हुए भी हील के साथ वॉक करते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में उन्होंने चेहरा दिखाते हुए सिजलिंग पोज भी दिए हैं। एक्ट्रेस का ये लुक इंटरनेट का पारा हाई कर रहा है।
खबरें और भी
यूजर्स ने कमेंट कर दी प्रतिक्रिया
'बिग बॉस ओटीटी' और अपने ड्रेसिंग सेंस से एक अलग पहचान बना चुकी उर्फी जावेद का ये लुक देख कर लोग खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'बेहतरीन मास्क और ड्रेस उर्फी'। शेफाली बग्गा ने कमेंट करते हुए लिखा 'राज कुंद्रा से लिया है ये? वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'ये लुक शिल्पा के हस्बैंड राज से लिया है'।