Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    7 साल बाद रियलिटी शो में होगी Urvashi Dholakia, बोलीं- 'इज्जत नहीं मिली तो विरोध करूंगी '

    Updated: Sun, 25 Jan 2026 02:16 PM (IST)

    साल 2012 में सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 6 की विजेता रहने वालीं अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया एक बार फिर से एक नए रियलिटी शो में वापसी क ...और पढ़ें

    टीवी की फेमस एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

    टीवी की फेमस एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

    HighLights

    1. रियलिटी शो से कमबैक करेंगी उर्वशी ढोलकिया

    2. 2012 में जीता था बिग बॉस का खिताब

    3. इस शो के में नजर आएंगी टीवी एक्ट्रेस उर्वशी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक बार किसी रियलिटी शो में जीत हासिल कर लेने के बाद अक्सर यह समझ विकसित हो जाती है कि दूसरे रियलिटी शो कैसे खेले जाएं। हालांकि अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) का मानना है कि हर बार वह अनुभव काम नहीं आता है। साल 2012 में रियलिटी शो बिग बॉस 6 की विजेता रहीं उर्वशी अब जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) और कलर्स पर एक फरवरी से शुरू होने वाले नए रियलिटी शो द 50 (The 50 Show) का हिस्सा बनेंगी।

    इस शो में उन्हें मिलाकर कुछ 50 प्रतिभागी होंगे। उर्वशी कहती हैं कि बिग बॉस जीतने का अनुभव इसमें काम नहीं आएगा। दोनों शो बहुत अलग हैं। बस समानता यह है कि हम सभी एक साथ, एक छत के नीचे रहेंगे। लेकिन माहौल अलग होगा, क्योंकि वहां 15 लोग थे, यहां 50 लोग हैं।

    रियलिटी शो में उर्वशी की वापसी

    फिर से गढ़ना है खुद को इतने समय बाद रियलिटी शो करने के लिए फिर तैयार होने को लेकर उर्वशी कहती हैं कि मैंने इसलिए इसके लिए हां कहा, क्योंकि यह मेरे पिछले रियलिटी शो से अलग है। मैं खुद को फिर से रीइनवेंट (नए तरीके से खुद को गढ़ना) करना चाहती थी, इसलिए हां कहा।

    urvashi dholakia (2)

    यह भी पढ़ें- The 50 Contestants: 30 कंटेस्टेंट्स के नाम हो गए फाइनल, एक महल में कैद होकर 50 सितारे खेलेंगे खतरनाक गेम!

    मैं देखना चाहती थी कि साल 2012 वाली ही उर्वशी हूं या नहीं। मेरे दोनों बच्चे खुश हैं कि फिर से मैं कुछ दिनों के लिए घर से दूर चली जाऊंगी। शो में अलग-अलग उम्र के प्रतिभागी होंगे। कई आज की पीढ़ी के कलाकार भी होंगे, उनसे दोस्ती करने की रणनीति क्या होगी? इस पर उर्वशी कहती हैं कि मैं यह बात जानती हूं कि मेरी पर्सनैलिटी की वजह से मुझसे लोगों को दिक्कत रही है, उन्हें लगता होगा कि मैं सख्त हूं।

    खबरें और भी

    the 50 show

    मैं यही कहूंगी कि अगर वह मुझे जानना चाहेंगे, तो जानेंगे। अगर दिलचस्पी नहीं होगी, तो वह मेरी छवि को लेकर जो सोचना चाहते हैं, सोच सकते हैं। मैं दुनिया से उम्मीद नहीं कर सकती हूं कि वह मुझे पसंद करें। ऐसा हो भी नहीं सकता है। मैं अपनी राय हक से रखती हूं। अगर किसी को दिक्कत है, तो रखें। जहां तक आज की पीढ़ी की बात है, तो मेरे घर में ही हैं (उर्वशी के दोनों बेटे)।

    urvashi dholakia (1)

    मैं उनसे डील करना जानती हूं। जैसी घर पर हूं, वैसी ही वहां रहूंगी। जहां इज्जत नहीं होगी, विरोध करूंगी। मैं किसी का अनादर नहीं करूंगी, हर उम्र के लोगों को इज्जत दूंगी। मुझे यह सब कहना पसंद नहीं है कि अभी तुम्हारी उम्र ही क्या है। कई लोग अपनी उम्र के अनुसार भी मेच्योर होते हैं। बता दें कि उर्वशी ने आखिरी रियलिटी शो नच बलिए किया था, जो 2019 में टेलीकास्ट हुआ था।

    मां से दूर रहना होगा कठिन शो में किन चीजों के बिना रहना कठिन होगा?

    इस पर वह कहती हैं कि मेरी मां, हालांकि वह बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। वह भी नहीं चाहेंगी कि मैं ऐसा महसूस करूं। लेकिन इतने दिनों के लिए जा रही हूं, तो उन्हें मिस करूंगी। दूसरा मैं अपने रूम को बहुत मिस करूंगी, आराम से बैठकर टीवी पर के (कोरियन) ड्रामा देखना मेरा पसंदीदा रहा है। बाकी मैं फोन और दूसरी चीजों से कोई खास लगाव नहीं रखती हूं।

    यह भी पढ़ें- The 50 में हुई Bigg Boss की इन 'लेडी बॉसेज' की एंट्री? साथ में 50 लाख का ट्विस्ट भी