यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ankita Lokhande और Vicky Jain की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल के बेड पर एक साथ नजर आए पति-पत्नी
बिग बॉस 17 का फेमस कपल अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) को लेकर खबर है कि दोनों की तबीयत इस वक्त खराब चल रही है। 2 मई को अ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) हाल ही में फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर में नजर आई थी। इस फिल्म में अंकिता ने वीर सावरकर यानी रणदीप हुड्डा की पत्नी यमुनाबाई सावरकर का किरदार निभाया था।
फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन अभिनेत्री के किरदार की लोगों ने खूब तारीफ की थी। वहीं अब एक्ट्रेस और उनके पति विक्की जैन के फैंस के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, अंकिता और विक्की अपनी तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि एक्ट्रेस की पोस्ट बोल रही हैं।
यह भी पढ़ें- Arti Singh के संगीत में अंकिता लोखंडे ने गिराईं बिजलियां, ब्लैक साड़ी में पहुंच लूट ली महफिल, वीडियो हुआ वायरल
अंकिता और विक्की एक साथ हुए बीमार
बिग बॉस 17 का फेमस कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को लेकर खबर है कि दोनों की तबीयत इस वक्त खराब चल रही है। इसका ज्रीक अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में किया है। 2 मई को अंकिता ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें ये कपल अस्पताल के बेड पर नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
अंकिता के हाथ में लगी चोट
शेयर की गई फोटो में अंकिता पति विक्की जैन के साथ अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके हाथ पर चोट लगी दिखाई दे रही हैं, उन्होंने अपने हाथ पर प्लास्टर बंधा हुआ है और कैप्शन में लिखा, बीमारी और स्वास्थ्य में एक साथ। विक्की जैन को क्या हुआ है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
खबरें और भी
अंकिता लोखंडे का वर्कफ्रंट
अंकिता लोखंडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे अपने पति विक्की संग 'ला पिला दे' म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा वे रणदीप हुडा की फिल्म 'वीर सावरकर' में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन फिल्म पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई।