विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ankita Lokhande को थप्पड़ मारने की कोशिश पर Vicky Jain ने दी सफाई, कहा- 'यह हमारे सिस्टम में...'

Published: Sat, 03 Feb 2024 04:58 PM (IST)

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 के एक एपिसोड में बिजनेसमैन विक्की जैन ने पत्नी अंकिता लोखंडे ...और पढ़ें

अंकिता लोखंडे को थप्पड़ मारने की कोशिश पर विक्की जैन ने तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अंकिता लोखंडे को थप्पड़ मारने की कोशिश पर विक्की जैन ने तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अंकिता लोखंडे को थप्पड़ मारने पर बोले विक्की जैन
  2. विक्की जैन ने अंकिता संग बॉन्ड पर कही ये बात
  3. विक्की जैन ने थप्पड़ मारने की कोशिश पर दी ये सफाई

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की जैन (Vicky Jain) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) विवादित शो 'बिग बॉस सीजन 17' में अपने रिश्ते में उतार-चढ़ाव को लेकर सुर्खियों में रहे। शुरू में उनके बीच प्यार दिखा, लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा दोनों के बीच गंदी लड़ाई देखने को मिली। तीखी बहस ही नहीं, एक बार तो विक्की ने अंकिता पर हाथ उड़ाने की कोशिश भी की थी। बात तलाक तक भी पहुंची। अब विक्की ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

अंकिता को थप्पड़ मारने पर विक्की जैन का जवाब

विक्की जैन ने एक हालिया इंटरव्यू में सफाई दी है कि उनका अंकिता को मारने का इरादा नहीं था। बिजनेसमैन ने पिंकविला संग बातचीत में कहा कि उन्होंने कभी भी किसी के साथ मिसबिहेव नहीं किया। विक्की बोले, "जब मैं आज क्लिप देखता हूं तो यह गलत इशारा करता है, लेकिन गंभीरता से मैंने उस समय भी कहा था कि आप एजुकेटेड होने के बाद जिंदगी के उस प्वॉइंट पर पहुंच जाते हो, जहां आप एक सुलझे हुए इंसान बन जाते हैं।"

विक्की जैन ने कहा, "ये चीजें हमारे सिस्टम में नहीं हैं कि इस तरह से रिएक्ट करें। वहां सभी के साथ मेरे बड़े झगड़े हुए, लेकिन मैंने कभी भी गाली नहीं दी। मैंने हमेशा सही से बिहेव किया है। मैं हमेशा अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करता हूं और मैंने यह साबित भी किया है।"

यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande को सास ने खूब मारे थे ताने, मां के बिगड़े बोल पर बोले विक्की जैन- जो कहा गया, वो सही नहीं था

अंकिता संग बॉन्ड पर बोले विक्की 

अंकिता लोखंडे के पति विक्की ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी को थप्पड़ मारने की कोशिश नहीं की थी। बकौल बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट-

इस इशारे का कोई मतलब नहीं था। यह बात मैं और अंकिता अच्छे से जानते हैं। हमारा बॉन्ड काफी मजबूत है। हम जानते हैं कि जिन परिस्थितियों में हम थे, हमने जो कुछ भी कहा, उस पर हमें दोबारा गौर करने और एक-दूसरे को स्पष्टीकरण देने की भी जरूरत नहीं है। हमारा रिश्ता इतना मजबूत है कि हम एक-दूसरे को एक निश्चित तरीके से काम करने की अनुमति दे सकते हैं और आपको एक संपूर्ण व्यक्ति बनने की अनुमति दे सकते हैं।

विक्की ने यह भी कहा कि वह और अंकिता बिग बॉस में बस अपना-अपना प्वॉइन्ट रख रहे थे। बता दें कि विवादित शो के एक एपिसोड में विक्की ने गुस्से में अंकिता के ऊपर हाथ उठा दिया था। हालांकि, उन्होंने थप्पड़ नहीं मारा था। इस वजह से बिजनेसमैन बहुत ट्रोल भी हुए थे।

यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande के हाथ से निकली Shah Rukh Khan की बड़ी फिल्म, किस्मत ने मारी ऐसी पलटी, एक पल में टूटा सपना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।