Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaktimaan: कब और कैसे शुरू हुआ था सुपरहीरो शो 'शक्तिमान'? 8 साल छोटे पर्दे पर किया था राज

    Updated: Mon, 11 Nov 2024 10:19 AM (IST)

    शक्तिमान (Shaktimaan) का नाम एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने इस सुपहीरो शो का लेटेस्ट रिलीज किया है। जिसे देखकर फैंस ...और पढ़ें

    मुकेश खन्ना का सुपरहीरो टीवी शो शक्तिमान (Photo Credit-Jagran)
    मुकेश खन्ना का सुपरहीरो टीवी शो शक्तिमान (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. जल्द लौट रहा है शक्तिमान
    2. मुकेश खन्ना ने कर दिया है एलान
    3. छोटे पर्दे पर खूब पॉपुलर रहा था शक्तिमान

     एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रविवार के दिन दोपहर के 12 बजते ही 90 के दशक में भारत के हर घर के टीवी सेट पर सुपरहीरो शो शक्तिमान (Shaktimaan) का प्रसारण होता था। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अभिनीत ये धारावाहिक काफी पसंद आता था, यही कारण है जो इसे दूरदर्शन का सबसे कल्ट शो माना जाता है। 

    अगर आप भी शक्तिमान के फैन हैं तो ये खबर आपके लिए है, क्योंकि 19 साल के बाद शक्तिमान वापस आ रहा है। जिसका एलान कल मुकेश खन्ना की तरफ से कर दिया गया है। ऐसे में आइए इस सुपरहीरो शो का इतिहास जानते हैं। 

    27 साल पहले शुरू हुआ था शक्तिमान 

    दूरदर्शन पर माइथोलॉजिकल शो महाभारत से अपार सफलता हासिल करने के बाद मुकेश खन्ना के जहन में एक इंडियन सुपरहीरो शो का ख्याल आया। जिसके आधार पर उन्होंने अपने प्रोडक्शन भीष्म इंटरनेशनल के तहत शक्तिमान का निर्माण किया, जिसका डायरेक्शन दिनकर जानी ने किया। 

    ये भी पढ़ें- Shaktimaan: 19 साल बाद लौट रहा है 'शक्तिमान', पहली झलक के साथ Mukesh Khanna ने फैंस को दी गुड न्यूज

    13 सितंबर साल 1997 में शक्तिमान का पहला एपिसोड डीडी नेशनल टीवी चैनल पर प्रसारित किया गया था। ये एक काल्पनिक सुपरहीरो शो था, जिसने देखते ही देखते इंडियंस ऑडियंस को अपना दीवाना बना लिया था। 1997 से लेकर 2005 तक ये धारावाहिक छोटे पर्दे पर जारी रहा। इस दौरान करीब 400 एपिसोड में शक्तिमान की अद्भुत कहानी और एक्शन दर्शकों को देखने को मिला था।

    खबरें और भी

    • शक्तिमान का पहला एपिसोड- 13 सितंबर 1997

    • शक्तिमान का आखिरी एपिसोड- 27 मार्च 2005

    • कुल एपिसोड- 400 से अधिक

    • कब तक हुआ टेलीकास्ट- 8 साल तक

    • निर्देशक- दिनकर जानी

    शक्तिमान की कास्ट

    इस शो की कहानी के साथ-साथ स्टार कास्ट (Shaktimaan Cast) भी काफी पॉपुलर रही थी। सिर्फ शक्तिमान ही नहीं बल्कि तमराज किलविश जैसे किरदारों ने खूब लाइमलाइट बटोरी। आइए एक नजर शक्तिमान की कास्ट और किरदारों पर डालते हैं। 

    • मुकेश खन्ना- शक्तिमान, गंगाधर

    • सुरेंद्र पाल- तमराज किलविश

    • वैष्णवी महंत- गीत विश्वास

    • टॉम एल्टर- महागुरू

    • ललित परिमू- डॉ जैकाल 

    19 साल बाद लौट रहा है शक्तिमान

    लंबे वक्त से शक्तिमान फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है, जिसके बारे में खुद मुकेश खन्ना ने कई बार जिक्र किया है। इस मामले में अभिनेता रणवीर सिंह का नाम भी काफी सुर्खियों में रहा है। अब बीते 9 नवंबर को मेकर्स की तरफ से शक्तिमान का टीजर वीडियो यूट्यूब पर रिलीज (Shaktimaan Teaser) किया गया है। 

    जिसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता का कोई ठिकाना नहीं रहा है। जल्द ही मनोरंजन की दुनिया में शक्तिमान की वापसी होने वाली है। हालांकि, अभी ये तय नहीं हुआ है कि शक्तिमान फिल्म, वेब सीरीज या फिर टीवी शो फॉर्मेट में कमबैक कर रहा है। 

    ये भी पढ़ें- शक्तिमान बनने के लिए 3 घंटे तक Ranveer Singh ने मुकेश खन्ना के सामने किया था ये काम, इस एक गलती के कारण हुए रिजेक्ट