यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dipika Shoaib Baby Photo: इस दिन अपने बच्चे का चेहरा दिखाएंगी दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम ने दी गुडन्यूज
Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Son ससुराल सिमर का फेम कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम कुछ महीने पहले ही माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपने घर में एक बेट ...और पढ़ें

HighLights
- दीपिका और शोएब इस दिन दिखाएंगे बेटे का चेहरा
- दीपिका कक्कड़ ने 21 जून को बेटे को दिया था जन्म
- शोएब और दीपिका ने बेटे का नाम रखा रुहान
नई दिल्ली, जेएनएन। Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Son Ruhaan Photo: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम छोटे पर्दे के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहने वाला ये कपल तीन महीने पहले माता-पिता बना है। कपल ने अपने बेटे का नाम रुहान (Ruhaan) रखा है।
शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) जब से पैरेंट्स बने हैं, अपने बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी अपने नन्हे राजकुमार की झलकियां शेयर करते रहते हैं, लेकिन अभी तक कपल ने अपने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है।
यह भी पढ़ें- Dipika Kakar के पति Shoaib Ibrahim की हुई तबीयत खराब, बेटे को भी नहीं उठा पा रहे हैं एक्टर
कब बेटे का चेहरा रिवील करेंगे दीपिका-शोएब?
दीपिका कक्कड़ ने 21 जून 2023 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। एक्ट्रेस का बेबी प्रीमेच्योर था। करीब 20 दिन NICU में रहने के बाद दीपिका अपने बच्चे के साथ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई थीं। कुछ दिन बाद कपल ने अपने बेटे के नाम की अनाउंसमेंट की थी, साथ ही ये भी बताया था कि वह दो-तीन महीने बाद ही अपने बच्चे का चेहरा दिखाएंगे।
अब फाइनली वह दिन आने वाला है, जब कपल अपने बच्चे का चेहरा दिखाएगा। दरअसल, 21 सितंबर 2023 को दीपिका का बेबी रुहान तीन महीने का हो जाएगा। थर्ड मंथ एनिवर्सरी पर शोएब और दीपिका सोशल मीडिया पर बेटे का चेहरा दिखाएंगे। खुद एक्टर ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इसका एलान किया है। इसी दिन एक्टर का नया सॉन्ग भी रिलीज होने वाला है।
शोएब इब्राहिम ने दिया हेल्थ अपडेट
काफी समय से शोएब की तबीयत ठीक नहीं हैं। उनके कमर में इतना दर्द था कि वह अपने बच्चे को भी गोद में नहीं ले पा रहे थे। खैर, अब शोएब पहले से बेहतर हैं। उन्होंने अपने हालिया व्लॉग में हेल्थ अपडेट दी है। उन्हें अब थोड़ा बहुत दर्द है।