Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Evish Yadav: आंसू बहाने के बाद ट्रेंड हुए एल्विश यादव, कभी Salman Khan को किया था जबरदस्त तरीके से रोस्ट

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 30 Jul 2023 01:12 PM (IST)

    Elvish Yadav यूट्यूबर एल्विश यादव ने जब से बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है तब से उनकी फैन फॉलोइंग में गजब का इजाफा हुआ है। हाल के एपिसोड ...और पढ़ें

    File Photo of Elvish Yadav and Salman Khan
    File Photo of Elvish Yadav and Salman Khan

    HighLights

    1. एल्विश यादव हैं कई 'बिग बॉस' यूजर्स के चहेते
    2. वीकेंड का वार में मां का मेसेज देख निकले एल्विश के आंसू
    3. इस बीच सामने आया एल्विश का पुराना वीडियो

    नई दिल्ली, जेएनएन। यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आ रहे हैं। फैंस के बीच उनका गेम खेलने का अंदाज काफी पॉपुलर है। एल्विश को उनके स्टाइल और एटीट्यूड के लिए पसंद किया जाता है। जहां पूरा घर उनका फैन बन चुका है, वहीं सलमान खान ने बीते एपिसोड में उनकी क्लास लगाई। साथ ही स्क्रीन पर उनकी मां के मेसेज को फ्लैश किया गया, जिसके बाद एल्विश अपने आंसू नहीं रोक पाए।

    एल्विश यादव का रोना उनके फैंस को गवारा नहीं गुजरा है। उन्होंने सलमान खान को ही फटकार लगाना शुरू कर दिया। ट्विटर पर एल्विश ट्रेंड होना शुरू हो गए। कई यूजर्स का मानना है कि यह सब इसलिए हुआ क्योंकि एल्विश ने एक बार सलमान को रोस्ट किया था।

    कभी सलमान खान के बारे में एल्विश ने कही थी ये बात

    दरअसल, 2016 में एल्विश ने यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था। अपने कई वीडियो में उन्होंने एक वीडियो सलमान खान से जुड़ा भी डाला था, जिसमें वह उन्हें विवेका ओबरॉय का करियर तबाह करने समेत कई चीजों पर रोस्ट करने लगे।

    व्लॉग में उन्होंने कहा था

    ''पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सलमान खान से डरती है, जब उन्होंने विवेक ओबरॉय का करियर खा लिया तो कोई सपोर्ट में नहीं आया। उन्होंने इंडस्ट्री में सिर्फ महिलाओं को लॉन्च किया है। वह जरूरतमंदों की मदद करते हैं और उन पर अपनी कार भी चढ़ाते हैं। उन पर हिट एंड रन और काले हिरण का केस चल रहा है और वह अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं।"

    पहले ठुकराया था बिग बॉस का ऑफर

    एल्विश ने एक वीडियो में ये भी बताया था कि उन्हें 2019 में बिग बॉस का ऑफर मिला था, लेकिन ऑडिशन राउंड पास करने के बावजूद उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। उन्होंने बताया था कि तब वह टिकटॉकर्स से भी संपर्क कर रहे थे।

    फिलहाल एल्विश ने अपने ही फैसले से यू टर्न लेते हुए 'बिग बॉस ओटीटी 2' में धांसू वाइल्डकार्ड एंट्री मारी। वर्तमान में वह सभी 'बिग बॉस' यूजर्स के चहेते बने हुए हैं।

    खबरें और भी