Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कब शुरू हो रहा Khatron Ke Khiladi 15, ये कंटेस्टेंट हो सकते हैं शो का हिस्सा?

    Updated: Sun, 16 Feb 2025 09:37 PM (IST)

    Bigg Boss 18 के खत्म होने के बाद फैंस बेसब्री से Khatron Ke Khiladi 15 का इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो टीवी के पसंदीदा शो ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 (Photo: X)
    खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 (Photo: X)

    HighLights

    1. कब शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 15?
    2. रोहित शेट्टी होंगे शो के होस्ट
    3. इन सेलेब्स को किया गया अप्रोच

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मजेदार स्टंट्स का मजा लेने के लिए एक बार फिर से तैयार हो जाइए। बहुत जल्द कलर्स का दमदार रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी अपने 15वें सीजन (Khatron Ke Khiladi 15) के साथ वापस आ रहा है। यह टीवी पर सबसे पसंदीदा शोज में से एक है और साल 2008 से लगातार टीवी पर प्रसारित हो रहा है। कई टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स इसका हिस्सा बनकर अपने अंदर के डर को भगाने की कोशिश करते हैं।

    काफी पॉपुलर हुआ था सीजन 14

    शो में दिखाए गए खतरनाक स्टंट्स को देखकर कई बार दर्शकों की आंखे फटी की फटी रह जाती हैं। रोहित शेट्टी पिछले 10 साल से शो के होस्ट हैं और कंटेस्टेंट को खतरनाक स्टंट्स करने में मदद भी करते हैं। खतरों के खिलाड़ी 14 हाल ही में खत्म हुआ और ये बड़ा हिट साबित हुआ।

    यह भी पढ़ें:  Khatron Ke Khiladi Winner: एक्टर से लेकर कोरियोग्राफर तक, पिछले 14 सीजन का खिताब ये लोग कर चुके हैं अपने नाम

    करणवीर मेहरा थे शो के विजेता

    इस सीजन के करणवीर मेहरा विजेता रहे थे और कृष्णा श्रॉफ शो की रनर अप थीं। गशमीर महाजनी, शालीन भनोट और अभिषेक कुमार शो के फाइनलिस्ट थे। शो के खत्म होने के बाद से ही लोग इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे थे।

    कब आएगा सीजन 15?

    अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को लेकर अपडेट्स भी सामने आने लगे हैं। मेकर्स ने शो का हिस्सा बनने के लिए सेलेब्स को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। शो की शूटिंग आमतौर पर मई के महीने में शुरू होती है और यह जून के आसपास ऑन-एयर हो जाता है। आप इसे कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

    खबरें और भी

    कौन-कौन हो सकता है शामिल?

    इंडिया फोरम के अनुसार, शो के निर्माताओं ने कथित तौर पर झनक अभिनेता क्रुशाल आहूजा से संपर्क किया है। पोर्टल के एक करीबी सूत्र ने कहा, "केकेके 15 के लिए क्रुशाल से संपर्क किया गया है। बस इतना ही, अभी संपर्क किया गया है, वो शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा बिग बॉस 18 के दिग्विजय राठी का भी नाम सामने आ रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bigg Boss Khabri (@biggboss.tazakhabar)

    क्या होगी शूट की लोकेशन?

    खतरों के खिलाड़ी 15 की में भी रोहित शेट्टी शो के होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे। शो कहां शूट होगी इसकी लोकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पिछला सीजन रोमानिया में शूट किया गया था। खतरों के खिलाड़ी 14 में शिल्पा शिंदे, आसिम रियाज, निमरित कौर अहलूवालिया, नियति फतनानी, आशीष मेहरोत्रा, अदिति शर्मा, सुमोना चक्रवर्ती जैसे कंटेस्टेंट नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: खतरों से खेलने आ रहा Bigg Boss 18 का ये मजबूत कंटेस्टेंट, नाम जानकर लगेगा शॉक