यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Who Is Aoora: एक गाने ने बदल दी किस्मत, भारत में रातोंरात बने स्टार, जानें कौन हैं BB 17 के के-पॉप सिंगर औरा
Who Is Korean Singer Aoora रियलिटी शो बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले कोरियन सिंगर औरा उर्फ पार्क मिन जुन इन दिनों चर्चा में हैं। लेटेस्ट ...और पढ़ें

HighLights
- कौन हैं बिग बॉस 17 के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट औरा?
- औरा को इस वजह से भारत में मिली पॉपुलैरिटी
- एक गाने ने औरा को भारत में दिलाई थी पॉपुलैरिटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Who Is Bigg Boss 17 Wild Card Contestant Aoora: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में कोरियन सिंगर औरा (K-Pop Singer Aoora) की एंट्री होने जा रही है। हर साल बिग बॉस के घर में एक विदेशी की एंट्री होती है। पहली बार शो में किसी कोरियन स्टार को देखा जाएगा। हालिया प्रोमो में औरा की एंट्री को कन्फर्म कर दिया गया। लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।
कौन हैं के-पॉप सिंगर औरा?
10 जनवरी 1986 को जन्मे पार्क मिन-जुन (Park Min-Jun) का असली नाम पार्क ग्युन-ए (Park Geun-E) है, जिन्हें औरा के नाम से जाना जाता है। वह सिंगर होने के साथ-साथ कंपोजर भी हैं। साथ ही वह साउथ कोरियन ब्वॉय बैंड डबल-ए (Double-A) के मेंबर हैं। साल 2009 में औरा ने 'लव बैक' म्यूजिक एल्बम से अपने करियर की शुरुआत की थी। औरा ने सोलो डेब्यू 2014 में 'बॉडी पार्ट' से किया था।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'आपको निचोड़ देता...', Salman Khan के हत्थे चढ़े अभिषेक, ईशा के कैरेक्टर पर कमेंट करना पड़ा भारी
भारत में एक गाने से रातोंरात हुए मशहूर
के-पॉप सिंगर औरा आज भारत में बहुत मशहूर हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म 'डिस्को डांसर' का गाना 'जिम्मी जिम्मी' (Jimmy Jimmy) सॉन्ग है, जिसे औरा ने नए तरीके से गाया था। इस सॉन्ग के बाद औरा भारत में मशहूर हो गए थे और उनके इस गाने को काफी पसंद किया गया था। पिछले साल औरा ने 'स्वैग से स्वागत' गाना भी गाया था, जिसे लाखों व्यूज मिले थे। उनका ये गाना भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोला।
View this post on Instagram
यही नहीं, औरा पिछले साल भारत टूर पर भी आए थे। उन्हें उत्तर प्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से भारत और कोरिया के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशंस की 50वीं एनिवर्सरी के मौके पर देशभर में कॉन्सर्ट करने के लिए न्योता दिया गया था। भारत टूर के दौरान औरा ने मथुरा कॉन्सर्ट में फिल्म 'किसना: द वॉरियर पोएट' का गाना 'वो किसना है' गाया, जिसने उनकी पॉपुलैरिटी में इजाफा करने का काम किया। औरा अक्सर भारत आते रहते हैं। इसी साल सिंगर दुर्गा पूजा के मौके पर काजोल और रानी मुखर्जी के साथ दिखाई दिए थे।
अब बिग बॉस में औरा दर्शकों का दिल जीत पाएंगे या नहीं, ये तो उनके शो में जाने के बाद ही पता चलेगा। वीकेंड का वार में सलमान खान उनका स्वागत करेंगे।