Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कौन हैं Kanan Gill? इस बॉलीवुड एक्टर से पहले ही पूछ चुके हैं Ranveer Allahbadia वाला विवादित सवाल

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 15 Feb 2025 02:34 PM (IST)

    रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में तब से सुर्खियों में हैं जब से वे समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में नजर आए हैं। मशहूर यूट्यूबर अपने सेक्स विद पेरेंट्स ...और पढ़ें

    रणवीर इलाहाबादिया ही नहीं इस कॉमेडियन ने भी कही थी सेम बात। (Photo Credit- Instagram)
    रणवीर इलाहाबादिया ही नहीं इस कॉमेडियन ने भी कही थी सेम बात। (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. इस कॉमेडियन ने एक्टर से किया था सेम सवाल
    2. बॉलीवुड एक्टर ने सवाल पर दिया था रिएक्शन
    3. अब लोगों ने कमेंट्स सैक्शन में कही दी ऐसी बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर इलाहाबादिया इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। यूट्यूबर पर लगातार पुलिस की तरफ से शिकंजा कसा जा रहा है। बीते दिन खबर आई थी कि मुंबई पुलिस उनके घर जांच-पड़ताल के लिए पहुंची थी। मगर रणवीर के घर पर ताला लगा हुआ था और उनका नंबर भी बंद है। ऐसे में रणवीर को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। हर कोई जानना चाह रहा है कि ऐसे मौके पर यूट्यूबर कहां गायब हो गए हैं।

    वहीं इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसके तार इलाहाबादिया के बयान से जुड़े हुए हैं। इस वीडियो में कॉमेडियन Kanan Gill नजर आ रहे हैं जो बॉलीवुड सेलेब्स के साथ बातचीत कर रहे हैं।

    इस कॉमेडियन ने किया था वही सवाल

    रणवीर इलाहाबादिया को जिस बयान के लिए इस वक्त कानूनी पचड़ों में पड़ना पड़ा है। अगर आपको पता लगे कि उनका ये स्टेटमेंट कई साल पुराना है और पहले ही इस्तेमाल किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कॉमेडियन Kanan Gill जो कॉमिक टाइमिंग के लिए काफी पसंद किए जाते हैं वो बॉलीवुड सेलेब्स से वही सवाल करते हैं जो रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के शो पर किया था। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि यूट्यूबर को इस पुराने वीडियो की जानकारी थी या नहीं।

    Photo Credit- X

    ये भी पढ़ें- Ranveer Allahbadia के पॉडकास्ट में इन्वाइटेड नहीं थे B Praak, ट्रोलिंग के बाद डिलीट किया पोस्ट?

    किस अभिनेता से किया गया था सवाल?

    वायरल वीडियो साल 2015 का माना जा रहा है, जिसमें कनन गिल को अभिनेता जैकी भगनानी और लौरेन गोटलिब  के साथ एक इंटरव्यू में देखा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि ये इंटरव्यू फिल्म वेलकम टू कराची' के प्रमोशन के दौरान का है। इस बातचीत के दौरान कनन गिल उनसे वहीं सवाल पूछते हैं जिसको लेकर रणवीर इलाहाबादिया अब कानूनी पचड़ों में पड़ गए हैं। हालांकि इस सवाल का जवाब अभिनेता देते हैं या नहीं ये वीडियो में दिखाया नहीं गया है।

    खबरें और भी

    लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

    इस वीडियो के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों के बीच अलग-अलग तरह की राय बंट गई है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'अच्छा, 2015 में हम 2025 के मुकाबले ज्यादा शांत थे।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'उस समय हमारे पास सस्ता इंटरनेट नहीं था।'

    एक यूजर का कहना है क्योंकि 2015 में कोई भी इस शो को नहीं जानता था और समय रैना का शो टीनएज और 20 के दशक के लोगों के बीच काफी फेमस है। इस बीच रणवीर ने इंडियाज गॉट लेटेंट के विवादित एपिसोड के बाद माफी मांगते हुए एक वीडियो भी जारी कर दिया था और अपने बयान के फैसले लेने में गलती बताया था।

    ये भी पढ़ें- 'उसे मुझसे कोई नहीं बचा सकता...', Mahabharat के भीम ने Ranveer Allahbadia को दी धमकी, वीडियो हुआ वायरल